कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने अपनी प्रसिद्धि के लिए राजदूतों का सम्मेलन करवाया-गोविंद सिंह ठाकुर

कहा-27 देशों के राजदूतों के आने का ढिंढोरा कर 6 देशों के राजदूतों का किया सम्मेलन

राजदूतों के सम्मेलन पर फिजूलखर्ची कर जनता का पैसा बर्बाद किया
न्यूज मिशन

कुल्लू
पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर ने दशहरा उत्सव के दौरान राजदूतों के सम्मेलन पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने अपनी प्रसिद्धि के लिए राजदूतों का सम्मेलन करवाया। उन्होंने कहा कि सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने पहले कहा कि 27 देश के राजदूत आएंगे और उसके बाद कहते रहे की ,21 राजदूत आएंगे और 15 देशों के राजदूत आएंगे लेकिन  बाद में 6,7 देश के राजदूत ही आए। उन्होंने की जिस प्रकार राजदूत सम्मेलन को लेकर प्रचार प्रसार किया गया और राजदूतों के सम्मेलन पर भी लाखों रुपए की फिजूल खर्ची की गई उन्होंने कहा कि उन देशों से व्यापार कारोबार बढ़ाया जाता है जिन देशों की अर्थव्यवस्था बड़े उन्हें ऊंचे शिखर पर हो उन्होंने कहा कि जिन देशों की अर्थव्यवस्था बहुत आगे हैं और जो भारत के मित्र देश है ऐसे देश से व्यापार बढ़ाया जाता है लेकिन सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने अपने आप को प्रोजेक्ट करने के लिए लाखों रुपए फिजिकल करती की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now