कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
बेबी शर्मा ने किया पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व

न्यूज मिशन
कुल्लू
राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की एन.एस.एस. इकाई की स्वयंसेवी बेबी शर्मा ने पूर्व गणतंत्र दिवस शिविर 2024-25 में हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व किया। स्वयंसेवी बेबी शर्मा ने 10 दिवसीय शिविर के दौरान अपनी प्रतिभा दिखाते हुए अपने पूर्ण उत्साह से अपनी प्रतिभागिता दिखाई। यह शिविर विवेकानंद ग्लोबल विश्वविद्यालय जयपुर में आयोजित किया गया था, जिसमें देश के उत्तरी क्षेत्र के 8 राज्यों से चयनित स्वयंसेवियों ने अपनी भागीदारी दी। इस शिविर के दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाई गईं, जिनमें सांस्कृतिक संध्या, परेड एवं ज्ञानवर्धक सत्र सम्मिलित थे।
साथ ही कुल्लू महाविद्यालय के एन. एस. एस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. खेम चंद हिमाचल प्रदेश के कंटीजेंट इंचार्ज रहे ।कुल्लू महाविद्यालय के प्रधानाचार्या डॉ .मंदीप शर्मा एवं
एन . एस.एस इकाई प्रोगाम ऑफिसर डॉ.ख़ेम चंद ने बधाई देते हुए स्वयंसेवी बेबी शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



