कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरमनोरंजनहिमाचल प्रदेश
कुल्लू दशहरा उत्सव देव संस्कृति परंपराओं और लोक संस्कृति का समावेश संस्कृति का संरक्षण आपसी भाईचारे का प्रतीक-सुखबिंद्र सिंह सुक्खू
कहा-लालड़ी नृत्य में महिलाएं, पुरुष बच्चें युवा कर रहे सामुहिक नृत्य यही हिमाचल की संस्कृति

दशहरा उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का उठाया आनंद
मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू,सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने लालड़ी नृत्य में लगाए ठुमके
लालचंद प्रार्थी कला केंद्र में उज्बेकिस्तान के कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का किया मनोरंजन
स्टार नाइट में बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर नीरज श्रीधर का नहीं चला जादू
न्यूज मिशन
कुल्लू
अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की इस मौके पर लालचंद प्रार्थी कला केंद्र में दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने कुलवी शॉल टोपी समिति चिन्ह बैठकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत किया इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कला केंद्र में उपस्थित लोगों को दशहरा उत्सव के बधाई और शुभकामनाएं दी इस दौरान उन्होंने सरकार के द्वारा दशहरा उत्सव में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों और राजदूतों का भी आभार जताया उन्होंने कहां की कुल्लू दशहरा अंतरराष्ट्रीय स्तर का सही मायने में पिछले वर्ष से इसकी शुरुआत हुई है। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदर्शनी मैदान में विभिन्न सरकारी विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और ऐतिहासिक रथ मैदान में कुल्लवी प्राचीन लोक नृत्य लालरी का विधिवत पूजा अर्चना कर मशाल जलाकर शुभारंभ किया और लालड़ी नृत्य में लोगों के साथ सामूहिक नृत्य किया। इसदौरान 5 देश के राजदूतों ने भी लालड़ी नृत्य देखा।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कहा कि जब से प्रदेश में हमारी सरकार आई है तब से अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने के लिए विभिन्न देशों के कलाकारों को पिछले वर्ष भी बुलाया था और इस वर्ष भी बुलाया है उन्होंने कहा कि वर्ष विभिन्न देशों के एंबेसडर भी कुल्लू दशहरा उत्सव में बुलाए हैं उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय कल दशहरे को और बड़े स्तर पर मनाया जाएगा उन्होंने कहा कि कुल्लू दशहरा उत्सव में देव संस्कृति और लोक संस्कृति का समावेश है उन्होंने कहा कि लालनी पारंपरिक लोक नृत्य कर रहे हैं अमेरिका की यह हमारी परंपरा और संस्कृति है जिसमें बड़े-बुजुर्ग बच्चे युवा सब लालड़ी नृत्य में नाच रहे हैं उन्होंने कहा कि यह लालड़ी नृत्य सुबह तक चलेगा यही हिमाचल की संस्कृति है देवभूमि की संस्कृति है उन्होंने कहा कि हमारा देश समृद्ध हो आपसी भाईचारा बने और प्रदेश प्रदेश की संस्कृति का संरक्षण संवर्धन हो और हिमाचल प्रदेश में देशभक्ति की सोच हमेशा रही है उन्होंने कहा कि एम्बेसडर हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर नृत्य भी कर रहे हैं उन्होंने कहा कि सरकार व्यवस्था परिवर्तन के द्वारा हर एक विभाग कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि यही व्यवस्था परिवर्तन है अंतरराष्ट्रीय का दर्जा नहीं होना चाहिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार भी भी आने चाहिए। यह हमारी सरकार ने कर दिखाया है।
स्थानीय निवासी विजय कंवर ने कहाकि कुल्लू की हमारी समृद्व संस्कृति प्राचीन कुल्लवी लालड़ी नृत्य हमारी पारंपारिक वेशभूषा है और प्राचीन समय से लेकर लालड़ी नृत्य कर संस्कुृति का संरक्षण किया और प्रदेश की सरकार लालड़ी नृत्य को संरक्षण करने के लिए आगे बढ़ा रही है और हर साल दशहरा उत्सव में लालड़ी नृत्य का आयोजन किया जाता है।



