कुल्लूदेश विदेशधर्म संस्कृतिराजनीतिहिमाचल प्रदेश
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भगवान् रघुनाथ के अस्थाई शिविर में भरी हाजिरी लिया आशीर्वाद
भगवान रघुनाथ की तरफ से पुजारियों ने विक्रमादित्य सिंह को सिर में फरगल बांध कर भेंट किया

कहा – कुल्लू का दशहरा देश दुनिया में देव संस्कृति प्रसिद्ध
दशहरा उत्सव में खेल गतिविधियों से युवाओं को नशे से दूर रहने दिया जा रहा संदेश
भगवान रघुनाथ से प्रार्थना करते है हिमाचल की तरक्की हो
दशहरा उत्सव में देश विदेश की संस्कृति का आदान प्रदान हो रहा है
10 देश के एम्बेसडरों के साथ मुख्यमंत्री करेंगे बैठक
बैठक से पर्यटन संस्कृति और कारोबार को मिलेगा बढ़ावा
न्यूज मिशन
कुल्लू
अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव देव महाकुंभ के चौथे दिन की शुरुआत भी देवी देवताओं के अस्थाई शिविरों में देव वाद्य यंत्रों की धुनों पर विधिवत पूजा अर्चना संपन्न हुई वही भगवान रघुनाथ के अस्थाई शिविर में सुबह की प्रात पूजा और बड़ी पूजा में भगवान रघुनाथ माता सीता शालिग्राम नरसिंह भगवान हनुमान का विधिवत हार श्रृंगार किया गया। भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ी पदार्थ महेश्वर सिंह पुजारी ने विधिवत मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना की वही लोक निर्माण शहरी विकास एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भगवान रघुनाथ के अस्थाई शिविर में हाजिरी भरी और आशीर्वाद लिया।
लोक निर्माण शहरी विकास एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव देव महाकुंभ में हर साल आने का मौका मिलता है यह सौभाग्य की बात है उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव देव संस्कृति को बढ़ावा देता है उन्होंने कहा कि यहां पर देश भी देश के सांस्कृतिक दलों के द्वारा लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया जाता है उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ दशहरा उत्सव में खेल गतिविधियां भी आयोजित की गई है जिसमें राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल कबड्डी और ग्रामीण स्तर की वॉलीबॉल कबड्डी बॉक्सिंग में युवा भाग ले रहे हैं उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहने के लिए खेलों का आयोजन किया गया है ताकि युवा खेलों में भाग लेकर नशे से दूर रहे। अरुण रेखा की दशहरा उत्सव में भगवान रघुनाथ और समस्त देवी देवताओं का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है उन्होंने कहा कि भगवान रघुनाथ से यही कामना करते हैं कि हिमाचल विकास की राह पर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा है कि इस वर्ष इस कुल्लू घाटी में बरसात में ज्यादा त्रासदी नहीं हुई है उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष हुई त्रासदी आई थी उसकी मरम्मत करने का काम कर रहा है उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के द्वारा प्रदेश में लोगों को बेहतर सड़क सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। अमेरिका की दशहरा उत्सव बहुत पुराना मेला है और हर साल दशहरे उत्सव को बेहतर बनाने के लिए नया करने का प्रयास किया जाता है उन्होंने कहा कि सरकार प्रशासन और स्थानीय विधायक जीपीएस के द्वारा इस मेले को भव्य बनाने के लिए प्रयास किया गया है उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव में 10 देश के एंबेसडर भी भाग लेंगे और मुख्यमंत्री महोदय के साथ बैठक करेंगे उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में देश-विदेश की संस्कृति का आदान-प्रदान हो रहा है और ऐसे में 10 देश के एंबेसडर आने से यहां के लोक कलाकारों को बाहर के देशों में अपनी संस्कृति दिखाने का मौका मिलेगा और पर्यटन के साथ-साथ कारोबार की दृष्टि से भी एम्बेसडरों के साथ बैठक से यह के लोगों को फायदा होगा उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि कुल्लू मनाली पर्यटन की दृष्टि से हब है और ऐसे में यहां पर जो इंडस्ट्रीज में उत्पाद तैयार होता है वह विदेश के लिए भी एक्सपोर्ट होता है उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव में देश विदेश की संस्कृति का मिश्रण से संस्कृति का दान प्रदान हो रहा है यह सराहनीय प्रयास है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दशहरा उत्सव मैं भविष्य में इसी तरह अलग-अलग देशों के कलाकार इस दशहरा उत्सव में अपनी लोक संस्कृति का प्रदर्शन करें और यह एक कैलेंडर निर्धारित होना चाहिए ताकि भविष्य में दशहरा उत्सव की इस अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में देश-विदेश के कलाकार भाग ले और यह कोई राजनीतिक मंच नहीं है।
देवता श्री अजय पाल महाराज के पुजारी प्रताप ठाकुर ने कहा कि आज दशहरा उत्सव का चौथा दिन है और चौथे दिन देवी देवताओं के स्थाई शिविर में सुबह की पूजा अर्चना संपन्न हुई है उन्होंने कहा कि देव वाद्य यंत्रों की दोनों पर सभी देवी देवताओं के स्थाई शिविर में पूजा अर्चना हुई है और विधि अनुसार देवता के हरसिंगार आरती भोग लगाया गया । उन्होंने कहा कि देवी देवताओं के स्थाई शिविर में सुबह और शाम दो बार विधिवत पूजा अर्चना होती है और इस दौरान दशहरा उत्सव में देवी देवता एक दूसरे से मिलान और रिश्तेदारी भी निभाते हैं उन्होंने कहा कि साल में एक बार अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में देव महाकुंभ देवी देवताओं का मिलन और आपसी रिश्तेदारी निभाते हैं और 7 दिनों तक देवी देवता अस्थाई शिविर से एक दूसरे से मिलने जाते हैं उन्होंने कहा कि यहां पर माहौल भक्ति में है। देवी देवताओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की अस्थाई शिविरों में भीड़ उमड़ रही है और श्रद्धालु आशीर्वाद ले रहे हैं।



