कारोबारकुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
भुंतर एयरपोर्ट से देशभर के कई राज्यो में उड़ाने बढ़ाने से पर्यटन को मिलेगा फायदा- मुकेश अग्निहोत्री
कहा- कुल्लू मनाली देश दुनिया में प्रसिद्ध धार्मिक आस्था का केंद्र पर्यटन को मिलेगी गति

कुल्लू मनाली भुंतर एयरपोर्ट से जयपुर के लिए हवाई उड़ने हुई शुरू
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू मनाली भुंतर एयरपोर्ट से जयपुर राजस्थान के लिए हवाई उड़ान शुरू हुई है । जयपुर से भुंतर एयरपोर्ट पर पहुंची एयरलाइंस की पहली फ्लाइट का भुंतर एयरपोर्ट पर वाटर कैनन से स्वागत हुआ इस हवाई उड़ान में राजस्थान के जयपुर से भुंतर एयरपोर्ट के लिए 56 यात्री कुल्लू पहुंचे जबकि इस फलाईट में 21 यात्री जयपुर के लिए गए। इस हवाई उड़ान शुरू होने से पर्यटन कारोबार को फायदा मिलेगा।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुल्लू मनाली का भुंतर हवाई अड्डा देश भर के कई राज्यों के लिए हवाई उड़ान शुरू होने से यहां के पर्यटन को फायदा मिलेगा उन्होंने कहा कि आज जयपुर से भुंतर के बीच हवाई सेवा शुरू हुई है जिससे कुल्लू मनाली के पर्यटन कारोबार को फायदा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि कुल्लू मनाली धार्मिक आस्था का भी केंद्र है जहां पर विभिन्न प्रकार के पर्यटन स्थल देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक कुल्लू पहुंचते हैं उन्होंने कहा कि ऐसे में कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव भी मनाया जा रहा है और कुल्लू दशहरा में आने वाले देश भर के पर्यटकों को हवाई उड़ानों का फायदा मिलेगा अमेरिका की चाहे वह दिल्ली चंडीगढ़ अमृतसर जयपुर के लिए हवाई उड़ाने शुरू होने से यात्रियों को हवाई उड़ान की सुविधा मिलेगी भाई पर्यटन कारोबार को भी इसे बुढ़ापा मिलेगा उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर कुल्लू जिला में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर लगातार चर्चा करते रहते हैं उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से भी इस एरिया को विकसित करने के लिए सरकार की तरफ से कई परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है।
बाईट- मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार
रिपोर्ट- तुलसी भारती संवाददाता कुल्लू



