कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

कुल्लू विधानसभा क्षेत्र की जनता को 19 करोड रुपए की दो पेयजल योजनाओं से मिलेगी पीने के पानी की उचित सुविधाए- मुकेश अग्निहोत्री

कहा- स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर कुल्लू जिला मे विकास को दे रहे नया आयाम

प्रदेश सरकार जनता के लिए मूलभूत सुविधाएं कर रही सुदृढ़
न्यूज मिशन
कुल्लू
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुल्लू दौरे पर  कुल्लू विधानसभा क्षेत्र की जनता को 19 करोड रुपए की लागत से 2 पेयजल योजनाओं समर्पित की। पूर्वी उन्होंने कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के लगघाटी के सूमो विहाल जल शक्ति विभाग के द्वारा निर्मित 2 परियोजनाओं का विधिवत्त पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे लक घाटी की जनता ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर का फूल मालाओं से स्वागत किया इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जनसभा को भी संबोधित किया और प्रदेश सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं को जानकारी सांझा की।
 उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में 19 करोड रुपए की लागत से दो पेयजल परियोजनाएं बनकर तैयार हुई है जो आज जनता को समर्पित की है उन्होंने कहा कि फाटी पीज जनता को भविष्य में बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी इसके अलावा दूसरी डुग्गिलग पंचायत के सुम्मा, छूरला,भाल्टा,डुग्गिलग व धाराबाग ग्रामीणों को पीने के पानी की सुविधा मिलेगी उन्होंने कहा कि फाटी पीज ख़राहल, बल्ह, बाराहार, खड़िहार की जनता को उठाओ पेयजल योजना से पीने के पानी की बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारे कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं सीपीएस सिंह ठाकुर के द्वारा विकास के प्रति समर्पण है उन्होंने कहा कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आपदा के चलते बहुत सारी जल शक्ति विभाग की योजनाओं को नुकसान हुआ था लोगों को पीने के पानी का संकट के चलते दिक्कतें हुई थी उन्होंने कहा कि अब भविष्य में इस इन दो परियोजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र की जनता को उचित पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में आज हिमाचल पथ परिवहन निगम के दो रूटों पर बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है पहली बस कुल्लू से बुवाई के लिए और दूसरी बस कुल्लू से रोलगी के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है उन्होंने कहा कि भविष्य में बलयानी के लिए भी हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस चलेगी फिलहाल वह सड़क पास नहीं है। कुल्लू विधानसभा क्षेत्र विकास की दृष्टि से आगे बढ़ रहा है और लोगों को विभिन्न प्रकार की मूलभूत सुविधा सरकार के द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now