राशेल गांब में भालू ने फाड़ दी बाईक की सीट
लंबे समय से क्षेत्र में भालू के आतंक से ग्रामीण परेशान

न्यूज मिशन
लाहौल-स्पीति )
जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के राशेल गांव में एक होम स्टे के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल की सीट को भालू ने पूरी तरह से फाड़ दी है. क्षेत्र में भालू के आतंक से लोग परेशान हैं। भालू फसलों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। गांव और सेब बगीचों में घूम रहे भालुओं से लोग दहशत में हैं. जोबरंग पंचायत के गांव जोबरंग, रेपे और रशेल के लोग सेब के बगीचों की रखवाली कर रहे हैं। बाएं तट पर लिंगार से लेकर झोलिंग गांव तक भालू देखे गए हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू के आतंक से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है. जोबरंग पंचायत के पूर्व प्रधान सोम देव योकी ने कहा कि पिछले साल भालू ने जोबरंग और राशेल में दो-तीन घरों को तोड़ दिया था. अब रशेल गांव में एक होमस्टे के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल सोमवार रात नुकसान पहुंचाया है। पट्टन वन रेंज जाहलमा के वन अधिकारी वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि वह स्थिति का आकलन करेंगे



