बड़ी खबरराजनीतिलाहुल और स्पीतिस्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश

केलांग क्षेत्रीय अस्पताल में 3 दिन सामान्य रोगियों तथा 3 दिन गर्भवती महिलाओं को मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा-अनुराधा राणा

कहा-अस्पताल  संपर्क मार्ग को चौड़ा करने में स्थानीय लोगों करें सहयोग ।

केलांग अस्पताल में शुरू हुई  अल्ट्रासाउंड की सुविधा।
न्यूज मिशन
केलांग 7अक्टूबर
जिला लाहौल स्पीति  में लोगों को घर द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं। और रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया को  भी चरणबाद तरीके से अंजाम दिया जा रहा है।
यह बात आज अनुराधा राणा ने जिला अस्पताल केलांग  में अल्ट्रासाउंड मशीन का  विधि वत रूप से लोकार्पण करने के उपरांत कही।
 अनुराधा राणा ने कहा कि उदयपुर अस्पताल के लिए भी जल्द ही अल्ट्रासाउंड की मशीन उपलब्ध करवा दी जाएगी । अनुराधा राणा ने इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रोशन लाल को निर्देश दिए की जब तक उदयपुर हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड की मशीन स्थापित की जाएगी उससे पूर्व अल्ट्रासाउंड के लिए एक डॉक्टर को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि लंबे अरसे के बाद लोगों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध हुई है इससे पूर्व लोगों को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए दूसरे जिलों का रुख करना पड़ता था।
 उन्होंने यह भी कहा कि लोगों के दर्द को समझते हुए उन्होंने इस कार्य को  अपनी प्राथमिकता में शुमार किया था।
 उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कहा कि अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए समय सारणी निर्धारित की जाए जिसमें गर्भवती महिलाओं के लिए सप्ताह में तीन दिन अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराई जाए और तीन दिन सामान्य रोगियों के लिए निर्धारित किया जाए ताकि सभी लोगों को अल्ट्रासाउंड की  सुविधा का  लाभ मिल सके।
 उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में केलांग हॉस्पिटल में तीन स्पेशलिस्ट तैनात है।
 उन्होंने इस बात पर भी बल देते हुए कहा कि अस्पताल के संपर्क मार्ग को चौड़ा करने का कार्य शुरू किया जा रहा लिहाज़ा  स्थानीय लोगों का सहयोग अपेक्षित रहेगा।
 उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल  में लिफ्ट और रैंप बनाने का कार्य भी जल्द शुरू होने वाला है।
 विधायक अनुराधा राणा ने   यह भी कहा कि  केलांग हॉस्पिटल में  जरूरी सुविधाओं में भी बढ़ोतरी हो है और नए भवन के निर्माण के लिए उपयुक्त साइट वाली  जमीन भी तलाशी जा रही है ताकि आने वाली पीढियां को एक बेहतर अस्पताल मिल सके।
उन्होंने कहा कि पूरे जिला में स्वास्थ्य संस्थानों के खाली पदों को भी भरने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले स्वास्थ्य मेलों के तहत  ही अल्ट्रासाउंड का लाभ मिलता था लेकिन अब स्थाई रूप से ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा अब शुरू हो चुकी है और लोगों को इसका लाभ लगातार ही मिलता रहेगा।
 इस अवसर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रोशन लाल, अल्ट्रासाउंड के डॉक्टर तरुण व अन्य डॉक्टर व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now