कुल्लूदेश विदेशधर्म संस्कृतिबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए 332 देवी देवताओं को भेजें निमंत्रण – सुंदर सिंह ठाकुर

कहा- अंतरराष्ट्रीय दशहरा देव महाकुंभ में देवी देवताओं से शोभा अस्थाई शिविर में होगा उचित प्रबंध

दशहरा उत्सव में 7 दिनों के बाद लगेगी रेहड़ी फेहड़ी मार्किट

दशहरा उत्सव में कमाई भी ज्यादा करेंगे और खर्चा भी ज्यादा करेंगे

न्यूज मिशन

कुल्लू

अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए दशहरा उत्सव समिति के द्वारा  इस बर्ष जिला भर के 332 देवी देवताओं को दशहरा उत्सव के लिए निमंत्रण भेजे हैं इसकी जानकारी  दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने अनौपचारिक बातचीत में मीडिया को दी उन्होंने कहा कि इस बार दशहरा उत्सव समिति के द्वारा आउटर सराज के देवी देवताओं से भी इस बार दशहरा उत्सव में आने के लिए आग्रह किया गया है उन्होंने कहा कि इस बार के दशहरा उत्सव में दशहरा उत्सव समिति के द्वारा देवी देवताओं के अस्थाई शिविरों में अच्छा प्रबंध किया जा रहा है उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव देव महाकुंभ में इस बार 300 से अधिक देवी देवता शिरकत करेंगे उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव समिति के द्वारा पिछले साल की तरह इस साल भी रहेगी मार्केट को दशहरा उत्सव में 7 दिनों के बाद लगाया जाएगा और 7 दिनों तक दशहरा उत्सव में आने वाले ग्रामीण क्षेत्र के लोगों और स्थानीय देवी देवताओं के कारकों और श्रद्धालुओं को घूमने फिरने के लिए और बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को दशहरा उत्सव देखने के लिए खुला एरिया मिल सके इसके लिए प्रयास किए गए हैं उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव समिति के द्वारा रेहडी फड़ी मार्केट को 7 दिनों के बाद लगाने का जो निर्णय लिया गया है उसे राजस्व का भी नुकसान हुआ है।उन्होंने कहा कि  देवी देवता ही हमारे इस दशहरा उत्सव के आयोजन की शोभा है इसलिए देवी देवताओं के अस्थाई शिबरों में सभी तरह के उचित प्रबंध किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि इसके बावजूद लोगों को दशहरा उत्सव में घूमने फिरने के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए प्रयास किया जा रहे हैं उन्होंने कहा कि इस बार के दशहरा उत्सव में दशहरा उत्सव समिति कमाई भी ज्यादा करेगी और खर्चा भी ज्यादा करेगी इसके लिए भी व्यवस्था की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now