कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
सरकार मल्टी टास्क वर्करों के भबिष्य को सुरक्षित बनाने के लिए बनाए स्थाई पॉलिसी -शेर सिंह
कहा-सरकार ने 1000 बढ़ाने की घोषणा नहीं दिया लाभ

बंजार में लोक निर्माण विभाग मल्टी टास्क वर्करों ने बैठक कर सरकार जगाने क्व लिए प्रस्ताव भेजने का लिया निर्णय
न्यूज मिशन
बंजार
कुल्लू जिला के बंजार उप मंडल में पीडब्ल्यूडी मल्टी टास्क वर्कर ज़िला कुल्लू की कार्यकारिणी की बैठक हुई। बंजार पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जिला कुल्लू के प्रधान शेर सिंह की अध्यक्षता बैठक में बड़ी संख्या में मल्टी टास्क वर्करों ने भाग लिया। इस बैठक में मल्टी टास्क वर्करों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जिसमें की विशेष रूप से प्रदेश सरकार ने बजट सत्र 2023 और 2024 में सरकार ने 1000 रुपए बढ़ाने की घोषणा की थी लेकिन मल्टीटास्क वर्करों को अभी तक उसका लाभ नहीं मिला है। जिसको लेकर अध्यक्ष शेर सिंह ने कहा कि विभिन्न विभागों में मल्टीटास्क वर्कर सरकार के विभिन्न विकास कार्यों में अपना योगदान दे रहे हैं लेकिन सरकार की अनदेखी के चलते मल्टी टास्क वर्करो को परिवार का पालन पोषण करने में भारी समस्या हो रही है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा मल्टी टास्क वर्कर के लिए 2023 24 में 5,5 सौ बढ़ाने की घोषणा की थी लेकिन मल्टी टास्क वर्करों को उसका लाभ अभी तक नहीं दिया गया है जिससे मल्टीटास्क वर्कर में नाराजगी है उन्होंने कहा कि हमारा सरकार से विशेष आग्रह है की हमे वो वितीय लाभ जल्द से जल्द मिले। उन्होंने कहा कि मल्टी टास्क वर्करों की बहुत दयनीय स्थिति हो गई है परिवार का पालन पोषण करना 4500 रुपए में बहुत मुश्किल हो रहा है। कई महिलाएं विधवाएं भी है उनको कितनी मुश्किल होती होगी ये सरकार को समझना चाहिए मल्टी टास्क वर्करों की सरकार से मांग है कि दिहाड़ीदार की श्रेणी में लाया जाए ताकि इस महंगाई के दौर में हम भी अपने परिवार का भरण पोषण अच्छे से कर सके।उन्होंने की सरकार मल्टी टास्क वर्कों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए स्थाई पॉलिसी बनाएं ताकि सरकार मल्टी टास्क वर्कर को सम्मानजनक वेतन दे और भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पॉलिसी बनाकर सरकारी कर्मचारी का लाभ प्रदान करें



