कुल्लूखेलबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

हरिपुर महाविद्यालय में 50वीं अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

न्यूज मिशन
कुल्लू
हरिपुर महाविद्यालय में 50वीं अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।26 सितंबर को सभी महाविद्यालयों से आए कॉन्टिजेंट इंचार्ज के साथ एक बैठक का आयोजन किया तथा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ रोमेश चंद्र कार्यक्रम अधिकारी व प्रो ज्योति बाला द्वारा सभी का महाविद्यालय परिसर में स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में अंतर महाविद्यालय प्रतिस्पर्धा के लिए 40 कॉलेजों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। छात्रा वर्ग में 100 तथा छात्र वर्ग में 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया ।
विश्वविद्यालय से आए अधिकारी डॉ राजकुमार, डॉ कुलदीप, डॉ पवन कुमार, डॉ सुनील सेन, डॉ ख़ुशी, डी वाई एस ओ शिमला बलबीर व पवन कुमार जी ने प्रतियोगिता संबंधी सभी जानकारियां सभी कॉन्टिजेंट इंचार्ज एवम् सभी प्रतिभागी धावकों से साझा की ।दौड़ का प्रारंभ सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ जो महाविद्यालय के मैदान से शुरू होकर सजला गांव 5 किमी तक हुई और दौड़ का समापन महाविद्यालय के मैदान में 5 किमी हुआ।
एकल दौड़ छात्र वर्ग में रोहित वल्लभ कॉलेज मंडी ने प्रथम,द्वितीय राहुल मंडी व तृतीय स्थान अमित कुमार चंबा कॉलेज के छात्र ने हासिल किया।
महिला वर्ग एकल दौड़ छात्रा वर्ग में ज्योति बाला ऊना महाविद्यालय प्रथम, रवीना कुमारी ऊना महाविद्यालय द्वितीय व राशि महाविद्यालय हमीरपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
छात्र वर्ग टीम में वल्लभ कॉलेज मंडी प्रथम ,राजकीय महाविद्यालय कुल्लू द्वितीय , राजकीय महाविद्यालय ऊना तृतीय कॉलेज रहे ।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रोमेश चन्द्र ने
मुख्य अतिथि निदेशक शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय प्रो संजय शर्मा का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि निदेशक शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय प्रो संजय शर्मा द्वारा विजेता प्रतिभागियों,कॉन्टिजेंट इंचार्ज को सम्मानित किया गया और सभी विजेता टीमों को बधाई दी ।मनाली के अनुकूल वातावरण को देखकर यह इच्छा जताई कि प्रत्येक वर्ष क्रॉस कंट्री का आयोजन इसी महाविद्यालय में हो । हरिपुर क्रॉस कंट्री ट्रैक को रनिंग के लिए सबसे अच्छा ट्रैक बताया। महाविद्यालय के कार्यक्रम को बहुत सराहा इसी शुभकामनाओं के साथ समस्त महाविद्यालय परिवार को उक्त आयोजन के लिए बधाई दी।
पर्यवेक्षक प्रो राजकुमार द्वारा सभी प्रतिभागियों और हरिपुर महाविद्यालय को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी ।
अंत में प्रोफेसर ज्योति बाला ने छात्र- छात्रा टीम वर्ग दौड़ में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आए प्रतिभागियों को बधाई दी और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया कि वे इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान देने के लिए पीटीए, ओएसए, एनएसएस, एनसीसी, रोवर रेंजर एवं महाविद्यालय के संपूर्ण शिक्षक एवं गैर शिक्षक वर्ग का धन्यवाद किया।कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के द्वारा इस आयोजन का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now