कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
सरकार की हालत अंधेर नगरी चौपट राजा मणिकर्ण घाटी के बाढ़ प्रभावितों की समस्याओं का नहीं हो रहा समाधान-नरोत्तम सिंह ठाकुर
कहा-सरकार, प्रशासन कर रहे लोकतंत्र की हत्या

मलाणा पावर प्रोजेक्ट के डैम फटने से प्रभावितों की मांगों पर गौर नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला की मणिकर्ण घाटी के मलाणा पावर प्रोजेक्ट के डैम फटने से हुए नुकसान चौहकी बलाधी और पोहल औऱ मलाणा के बाढ़ प्रभावित लोग पिछले 7 दिनों से मलाणा पावर प्रोजेक्ट प्रबंधन और सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं ऐसे में बाढ़ प्रभावित लोग अपने नुकसान की भरपाई को लेकर आंदोलन कर रहे हैं लेकिन 7 दिन बीत जाने के बाद भी ना तो प्रशासन का कोई अधिकारी और ना तो सरकार का कोई नुमाइंदा और ना ही कंपनी प्रबंधन का कोई अधिकारी ग्रामीणों की सुध लेने के लिए पहुंचा है ऐसे में कंपनी प्रबंधन के द्वारा शांतिपूर्वक तरीके से धरना प्रदर्शन कर रहे बाढ़ प्रभावित परिवारों पर फिर दर्ज करवाई है। ऐसे में अब विपक्ष ने सरकार को चेतावनी देते हुए जल्द बाढ़ प्रभावित परिवारों की साइज मांगों को पूरा न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है उधर भाजपा के 2022 के प्रत्याशी युवा नेता नरोत्तम सिंह ठाकुर ने एटीएम कुल्लू अश्वनी कुमार से मिलकर मामले में जल्द बाढ़ प्रभावित परिवारों की समस्या के समाधान का आग्रह किया है ताकि बाढ़ प्रभावित परिवारों की समस्या का प्रशासन समाधान करें अन्यथा भाजपा के युवा नेता नरोत्तम सिंह ठाकुर ने घाटी के लोगों के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
भाजपा के 2022 विधानसभा के प्रत्याशी युवा नेता नरोत्तम सिंह ठाकुर ने कहा कि मणिकर्ण घाटी के चौहकी गांव में पिछले 7 दिनों से बाढ़ प्रभावित लोग अपनी विभिन्न जायज मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं उन्होंने कहा कि सरकार प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित लोगों की जायजा मांगों को लेकर पूरा करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया है उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार ग्रामीण का मलाणा पावर प्रोजेक्ट के डैम फटने के बाद चौहकी,बलाधी पोहल गांव के लोगों का भारी नुकसान हुआ है उन्होंने कहा कि जहां सरकार और प्रशासन को बाढ़ प्रभावित परिवारों की नुकसान की भरपाई करनी चाहिए थी जिनके घर बगीचे जमीन फंसले मंदिर क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्होंने कहा कि ना तो पिछले 7 दिनों में प्रशासन और ना कंपनी प्रबंधन की तरफ से ग्रामीण से बात करने का प्रयास किया है उन्होंने कहा कि सरकार की हालत अंधेर नगरी चौपट राजा की तरह है उन्होंने कहा कि कोई भी सुनने वाला नहीं है ऐसे में सरकार प्रशासन के काम के नीचे जो तक नहीं रह रही है और लोगों की समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है उन्होंने कहा कि आज कंपनी प्रबंधन की तरफ से धरना प्रदर्शन कर रहे निर्दोष ग्रामीणों पर फिर भी दर्ज की गई है जो लोकतंत्र की हत्या है उन्होंने कहा कि ऐसे में समय पर अगर सरकार की तरफ से बाढ़ प्रभावित परिवारों की समस्या के समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में विपक्ष की भूमिका निभाते हुए मणिकर्ण घाटी के सभी लोगों को लाभ बंद करते हुए कंपनी प्रबंधन और सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।



