कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

कुल्लू जिला में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का 23 हजार लोगों के ईलाज पर 24 करोड़ 43 लाख रुपये खर्च किए-डॉक्टर नागराज पवार

कहा- 4 लाख 60 हजार लोगों में से 3 लाख 82852 लोगों की आभा आईडी अकाउंट  बने

सीएमओ कुल्लू डॉक्टर नागराज पवार ने प्रधानमंत्री आयुष्मान जन आरोग्य योजना पखवाड़ा का किया शुभारंभ
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के 6 वर्ष पूरे होने पर पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसमें 30 सितंबर तक पखवाड़े के तहत जिला भर में लोगों को आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट बारे में जागरूक किया जाएगा सीएमओ कुल्लू डॉक्टर नाराज पवार ने प्रधानमंत्री आयुष्मान जन आरोग्य योजना पखवाड़े का शुभारंभ किया
सीएमओ कुल्लू डॉक्टर  नागराज पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना 23 सितंबर 2018 को रांची से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू की गई थी और आज 6 साल पूरे इस योजना को हो रहे हैं उन्हें कहा कि इसके लिए कुल्लू जिला में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना पखवाड़ा 20 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही आपका योजना को भी 2021 में 27 सितंबर को शुरू किया था उन्होंने कहा कि उसको भी 3 साल पूरे हो रहे है। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 23000 लोगों ने इसका लाभ लिया है जिसके लिए 24 करोड़ 43 लख रुपए की राशि खर्च की गई है।उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अगर किसी भी व्यक्ति की रोड एक्सीडेंट में मौत होती है तो उसको डेढ़ लाख रुपए का लाभ परिवार को दिया जाएगा। रेखा की प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत कुल्लू जिला में 9 सरकारी और चौथा निजी स्वास्थ्य संस्थानों में लोगों को इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है ।उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट के तहत सभी नागरिकों के डिजिटल हेल्थ अकाउंट  बनाए जा रहे हैं इस आधार कार्ड के माध्यम से व्यक्ति का डिजिटल अकाउंट के माध्यम से हेल्थ संबंधित बीमारियों का इलाज करवा सकते हैं उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में 3 लाख 82852 लोगों के आभा आईडी बन चुके हैं और  87 प्रतिशत लोगों की अब आईडी बन चुकी है उन्होंने कहा कि इस अब इस योजना के माध्यम से कुल्लू जिला में 227 स्वास्थ्य संस्थान जुड़ चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now