कारोबारकुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
मस्जिद विवाद को लेकर व्यापार मण्डल कुल्लू 3 घंटे बाज़ार बंद का आवाहन किया-मदन लाल सूद
सभी वर्गों के व्यापारियों से कल प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बाज़ार बंद का आवाहन किया

न्यूज मिशन
कुल्लू 13 सितम्बर 2024
कुल्लू जिला मुख्यालय में व्यापार मण्डल कुल्लू की बैठक विपाशा मार्किट में अध्यक्ष मदन लाल सूद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में इन दिनों शिमला में हो रहे मस्जिद विवाद को लेकर जनभावना के मद्देनजर व्यापार मण्डल कुल्लू ने सभी वर्गों के व्यापारियों से कल प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बाज़ार बंद का आवाहन किया हैं । बैठक में अध्यक्ष मदन लाल सूद सहित मुख्य संरक्षक सदस्य दिनेश सेन, संरक्षक सदस्य राजेन्द्र सूद व रितेश काईस्था, उपाध्यक्ष इंद्र चावला व जगदीश बंगा, महासचिव सुबोध सूद, कोषाध्यक्ष गोपाल चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य नीरज बहल व सचिन सूद, बार्ड अध्यक्ष विपुल पराशर, विनय सूद व अशोक वालिया तथा महासचिव सरवरी वार्ड आदित्य चौधरी उपस्थित रहे ।



