कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

6 IAS और HAS अधिकारियों के तबादला-तैनाती आदेश जारी

HAS विवेक महाजन SDO बद्दी, अरुण कुमार होंगे कांगड़ा के सहायक बंदोबस्त अधिकारी,

न्यूज मिशन

कुल्लू

हिमाचल प्रदेश सरकार ने छह आईएएस व एचएएस अधिकारियों के तबादला और तैनाती आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से जारी आदेशों में एचएएस अधिकारी विवेक महाजन को एसडीओ बद्दी, अरूण कुमार को सहायक बंदोबस्त अधिकारी कांगड़ा व महेंद्र प्रताप सिंह को एसडीओ कसौली लगाया गया है। वहीं एसडीओ कसौली के पद पर तैनात रहे नारायण सिंह चौहान आगामी तैनाती के लिए कार्मिक विभाग में रिपोर्ट करेंगे। महेंद्र प्रताप सिंह के पास सहायक आयुक्त परवाणू के अतिरिक्त कार्यभार जारी रहेगा। एचएएस अधिकारी संजीत सिंह को एसडीओ(नागरिक) हमीरपुर तैनात किया गया है। आईएएस अधिकारी सचिन शर्मा को एडीओ (सब डिविजनल आफिसर) नागरिक अंब और प्रियांशु खत्री को एसडीओ चंबा लगाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now