कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
आपदा के सवा बर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं मिला मुआवजा प्रभावित दरदर की भटकने को मजबूर
आपदा प्रभावितों का आरोप दर्जनों बार काटे एसडीएम ऑफिस के चक्कर नहीं हो रही सुनवाई

आपदा प्रभावित परस राम,मोहर सिंह पैने राम 1 साल से ले रहे मुआवजे का इंतजार
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में बीते बर्ष 2023 में भारी बारिश बाढ़ से त्रासदी हुई थी आपदा में सैंकड़ो लोगों के घर ,दुकाने,गऊश्मीालाएं बाग बगीचें खेत खलियान श्रतिग्रस्त हुए थे। आपदा के 1 साल के बाद भी कई प्रभावित परिवारों को सरकार से मुआवजा न मिलने से दरदर भटकने को मजबूर है।कुल्लू जिला में आपदा प्रभावित परिवारों के जख्मों को भरने के लिए प्रभावित परिवारों ने प्रशासन पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है ऐसे में आपदा प्रभावितों का आरोप है कि त्रासदी में भी सरकार ने राजनीति की और भाई भतीजाबाद किया।आपदा प्रभावित पैने राम और मोहर सिंह ने कहाकि उनके साथ आपदा प्रभावितों को प्रशासन की तरफ से मुआवजा मिला लेकिन गांव मेंं 4,5 प्रभावितों को 1 साल बीत जाने के बाद भी मुआवजा नहीं मिला।आपदा प्रभावितों ने सरकार से जल्द मुआवजा देने की गुहार लगाई है।
ग्राम पंचायत शिलिहार नरोगी गांव सतेहड़ के आपदा प्रभावित पैने राम ने कहा कि 2023 की जुलाई माह में आपदा के कारण भारी बारिश से मकान में दरारें आने से क्षतिग्रस्त हो गया था उन्होंने कहा कि उसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और उसके बाद सभी तरह की औपचारिकता पूरी करने के बाद ₹100000 मुआवजा देने की बात कही थी उन्होंने कहा कि घर आने के बाद उसमें रहना मुश्किल हो गया था जिसके बाद उधार लेकर मकान को दुरुस्त किया गया उन्होंने कहा कि ₹200000 से अधिक की राशि खर्च की गई और प्रशासन की तरफ से अभी तक भी मुआवजा नहीं मिला है उन्होंने कहा कि दो बार निरीक्षण करने के बाद भी प्रशासनी की तरफ से अभी तक मुआवजा नहीं मिला है उन्होंने कहा कि दर्जनों बार एसडीम ऑफिस में बार-बार आने पर भी अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं उन्होंने कहा कि ऐसे में इतनी दूर से ₹400 किराया खर्च कर हेड क्वार्टर में सरकारी कार्यालय में पहुंचना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि यहां पर हर बार मायूस और कर लौटना पड़ रहा है ऐसे में प्रशासन की तरफ से एक साल के बाद भी आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा नहीं मिला है उन्हें कहा कि सरकार से आग्रह है कि हमारा मुआवजा राशि जल्द वितरित की जाए।
ग्राम पंचायत नरोगी गांव त्रेहण आपदा मोहर सिंह ने कहा कि जुलाई महीने में 2023 में आपदा के कारण मेरे मकान में दरारें पड़ी थी और उसके बाद प्रशासन की तरफ से निरीक्षण भी किया गया था और उसके बाद सभी औपचारिकता पूरी की थी उन्होंने कहा कि कई बार एसडीएम साहब से मिले कानून को साहब से मिले भुंतर तहसीलदार से मिले लेकिन 1 साल बीत जाने के बाद भी मुआवजा नहीं मिला है उन्होंने कहा कि ऐसे में दर-दर भटकना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि मकान को दुरुस्त करने के लिए उधार पैसे लिए हैं और अब प्रशासन की तरफ से मुआवजा न मिलने के कारण भारी दिखतों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि गांव में आसपास सभी को मुआवजा मिला लेकिन तीन-चार लोगों को प्रशासनिक की तरफ से मुआवजा नहीं दिया गया ऐसे में कौन राजनीति कर रहा है यह पता नहीं लेकिन हमारी सुनवाई नहीं हो रही है उन्होंने कहा कि सरकार से हमारी मांग है कि जल्द हमें मुआवजा दिया जाए ताकि हमने जो उधार लिए हैं पैसे उनको चुकाया जा सके।
मनिकर्ण घाटी के ग्राम पंचायत छैऊर गांव भड़ोगी के आपदा प्रभावित परस राम ने कहा कि पिछले साल जुलाई महीने में भारी बारिश से भूस्खलन के कारण दो बीघा भूमि क्षतिग्रस्त हो गई और मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई उन्होंने कहा कि उसके बाद प्रशासन से मुआवजे के लिए सभी तरह की कागजी कार्रवाई पूरी की और सब ने आश्वासन दिया था कि 90000 रुपए मुआवजा खाते में ट्रांसफर किया जाएगा उन्होंने कहा कि 1 साल बीत जाने के बाद भी प्रशासन से मुआवजा नहीं मिला है उन्होंने कहा कि बार-बार एसडीएम कार्यालय और तहसील कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं उन्होंने कहा कि मकान की दीवार क्षतिग्रस्त होने कारण परिवार के साथ असुरक्षित भवन में रहने को मजबूर हूं उन्होंने कहा कि मुआवजा न मिलने के कारण मकान को दुरुस्त करने में असमर्थ हूं उन्होंने कहा कैसे में प्रशासन मुआवजा देगा तो मकान दुरुस्त होगा नहीं तो कभी भी मकान गिर सकता है जिसके चलते नुकसान हो सकता है उन्होंने सरकार से अगर मुआवजा मिलता है तो मकान को दुरुस्त करने में मदद मिलेगी नहीं तो परिवार के साथ असुरक्षित मकान में रहना पड़ रहा है उन्हें कहा कि कल 3 बीघा भूमि थी जिसमें से दो बीघा भूमि भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुई है और ऐसे में अब सरकार से मुआवजा के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है



