हिमाचल,उत्तराखंड और नेपाल की संस्कृति में आपसी मेलजोल-महेश्वर सिंह
कहा-मेरा नानके और ससुराल नेपाल में नेपाल से मेरा गहरा रिश्ता

ऐतिहासिक लालचंद पार्टी कला केंद्र में हरितालिका तीज का त्यौहार पर नेपाली कलाकारों ने मचाया धमाल
प्रवासी सांझा मंच ने पहली बार ऐतिहासिक लालचंद पार्टी कला केंद्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम किया आयोजित
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के ऐतिहासिक लालचंद प्रति कला केंद्र में हरितालिका तीज के त्यौहार में नेपाली मूल के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने इस मौके पर प्रवासी सांझा मंच और सूत्रधार कला संगम को इस आयोजन के लिए बधाई दी इस दौरान महेश्वर सिंह ने अपने परिवार संग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाया। नेपाल के लोक गायक रामकुमार नेपाली, सुमन थापा मगर,आशावी सी, अपने गायकी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।वहीं विजय पुणे मगर संबिठा बुला के समान थापा सिया गरुड़ और रमिता गरुड़ ने भी खूबसूरत डांस प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि प्रवासी सांझा मंच भारत हिमाचल राज्य समिति के द्वारा हरितालिका तीज के त्योहार पर कार्यक्रम का आयोजन किया उन्होंने कहा कि चाहे उत्तराखंड है हिमाचल है या नेपाल है यहां की संस्कृति एक दूसरे से मिलजुल रखती है उन्होंने कहा कि नेपाल से बहुत सारे लोग हिमाचल के कोने-कोने में यहां के लोगों के कार्य ईमानदारी से कर रहे हैं उन्होंने कहा कि ईमानदारी की मिसाल नेपाली प्रवासी मजदूर पेश करते हैं लेकिन कहीं ना कहीं अब कुछ नेपाली मूल के व्यक्तियों के द्वारा समाज विरोधी कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि इसलिए इस तरह के समाज विरोधी कार्य करने वाले लोगों को भी समझना जरूरी है उन्होंने कहा कि भारत में पड़ोसी राज्य नेपाल की गोरखा रेजीमेंट भी है जिसमें भारत माता की रक्षा के लिए भी अपना सहयोग कर रहे हैं उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से एक दूसरे देशों की संस्कृति का आदान-प्रदान होता है उन्होंने कहा कि मेरे नाना स्वर्गीय कृष्णा शमशेर रकतदाना जंगबहादुर थे और दूसरी तरफ मेरा ससुराल भी नेपाल में है उन्होंने कहा कि मैं नेपाल का जमाई और नाती भी हूं ऐसे में नेपाल से पुराना संबंध रहा है उन्होंने कहा कि वहां की संस्कृति को जानता हूं वहां के रीति रिवाज को भी जानता हूं और हमारी संस्कृति नेपाल से मिलती-जुलती है। उन्होंने कहा कि नेपाल के लोगों की हमारे विकास में बहुत बड़ा योगदान है उनका की हाल ही में जिस प्रकार आपदा के चलते मलाणा में सड़के बंद होने के कारण नेपाली लोगों ने जिस प्रकार अपनी पीठ पर सामान ढोकर वहां सम्मान पहुंच रहे हैं और अपनी जान को भी जोखिम में डालकर यहां के लोगों के लिए कार्य कर रहे हैं।



