गर्भवती महिलाओं को जच्चा बच्चा कार्ड के माध्यम से अल्ट्रासाउंड की तिथि होगी निर्धारित -डॉक्टर नागराज पवार
कहा- आशा वर्करों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउंड को किया जाएगा मॉनिटर

क्षेत्रीय स्थल कुल्लू में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड को लेकर प्रबंधन ने बनाई रूपरेखा
जच्चा बच्चा कार्ड में अल्ट्रासाउंड की तिथि निर्धारित करने पर किया जाएगा गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड
न्यूज मिशन
कुल्लूू
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अस्पताल प्रबंधन के द्वारा गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड को लेकर रूपरेखा तैयार की गई है ऐसे में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड को लेकर आशा वर्कों के द्वारा मॉनिटरी की जाएगी ताकि गर्भवती महिलाएं समय-समय पर गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर अल्ट्रासाउंड जरूर करवा ताकि गर्भ के दौरान पाल रहे बच्चे की मॉनिटरिंग प्रॉपर तरीके से हो सके इसके लिए गर्भवती महिलाओं को अब जच्चा बच्चा कार्ड में अल्ट्रासाउंड की तिथियां निर्धारित की जाएगी और उसके हिसाब से अल्ट्रासाउंड कर डॉक्टर इसकी मॉनिटरिंग करेंगे ताकि हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा सभी मरीजों और गर्भवती महिलाओं को समय पर मिले इसके लिए यह निर्णय प्रबंधन के द्वारा दिया गया है।
सीएमओ कुल्लू डॉक्टर नाराज पवार ने कहा कि कुल्लू जिला मुख्यालय क्षेत्रीय स्थल कुल्लू में अल्ट्रासाउंड को लेकर प्रबंधन के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड की तिथियां जच्चा बच्चा कार्ड में निर्धारित की जाएगी जिसमें गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कब-कब करवाना जरूरी है इसको लेकर लिखित रूप से उनको जानकारी दी जाएगी ताकि गर्भवती महिलाएं समय पर गर्भ में पल रहे बच्चे की स्वास्थ्य की जांच करवाई जिस गर्भवती महिलाओं को समय पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिले और अस्पताल में आने वाले अन्य मरीजों को भी समय पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिले उन्हें कहा कि अस्पताल में गर्भवती महिलाएं अपने हिसाब से जब मर्जी अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए पहुंचती है जिससे की अस्पताल में बेवजह अल्ट्रासाउंड के लिए अव्यवस्थाएं हो रही है उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को गर्भ के दौरान चार अल्ट्रासाउंड करवाने जरूरी है जिसमें पहले 6 से 8 सप्ताह में होना है और इस डेट को होना है और इसके अलावा दूसरा अल्ट्रासाउंड 11 से 14 हफ्ते के बीच किस तारीख के बीच होना है और उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सबसे जरूरी तीसरा अल्ट्रासाउंड 18 से 22 सप्ताह 5 पर महीने में करवाना अनिवार्य है। जो रेडियोलॉजिस्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर से ही करवाना जरूरी है जिससे कि गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य को लेकर संपूर्ण जानकारी गर्भवती महिला को होनी चाहिए उन्होंने कहा कि कई बार यह देखा गया है कि गर्भवती महिलाएं पांचवे महीने में अल्ट्रासाउंड नहीं करवाती है जिससे कि उनका गोल्डन पीरियड निकल जाता है और उसके बाद गर्भ में पल रहे बच्चे में अगर किसी तरह की कॉम्प्लिकेशन आती है तो वह उनको लेट पता चलती है जिससे कई बार गर्भ में पल रहे बच्चा अस्वस्थ पैदा होता है उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड करवाना जरूरी है। इसके अलावा आठवें महीने में गर्भवती महिलाएं कभी भी अल्ट्रासाउंड करवा सकती है यह उन महिलाओं के लिए है जिसकी नॉर्मल डिलीवरी होनी है उन्होंने कहा कि इसके अलावा अगर गर्भवती महिलाओं में किसी अन्य तरह की कोई कॉम्प्लिकेशन है वह कभी भी अल्ट्रासाउंड करवा सकती है।



