कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरमनोरंजनहिमाचल प्रदेश

कुल्लू लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में पहली बार बड़े स्तर मनाया जाएगा में हरतालिका तीज पर्व -राधिका लामा

कहा-नेपाल और हिमाचल के नामी कलाकार मचाएंगे धमाल

प्रवासी सांझा मंच हिमाचल राज्य समिति और सूत्रधार कला संगम आयोजित करेगा हरतालिका तीज का त्यौहार
न्यूज मिशन
कुल्लू

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में पहली बार महिलाओं का त्यौहार हरितालिका तीज उत्सव 6 सितम्बर को लाल चंद्र प्रार्थी कलाकेंद्र में बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा । यह उत्सव कुल्लू के ऐतिहासिक लाल चन्द प्रार्थी कलाकेन्द्र में दोपहर 12 बजे से सायं 6 बजे तक मनाया जायेगा । यह आयोजन प्रवासी साझा मंच (भारत) हिमाचल राज्य समिति व सूत्रधार कला संगम कुल्लू के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगा जिसमें नेपाल और हिमाचल के नामी कलाकार प्रस्तुति देंगे। नेपाल में हरितालिका तीज का त्यौहार महिलाओं का सबसे बड़ा त्यौहार के रूप में माना जाता है और शादीशुद्वा महिला पति की लंबी आयु के लिए हरितालिका तीज का त्यौहार पर निर्जला व्रत करती है और पूजा पाठ कर पति की लंबी आयु की कामनाए करती है।
वीओ- प्रवासी साझा मंच (भारत) हिमाचल राज्य समिति अध्यक्षा राधिका लामा और सदस्य कविता रेग्मी ने प्रेसवार्ता में कहाकि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पहली बार नेपाल के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ-साथ हिमाचल के कलाकार भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां देंगें। उन्होंने कहा कि देश भर में हरितालिका तीज का त्यौहार 6 सितम्बर को मनाया जायेगा और उसी दिन जिला कुल्लू के ऐतिहासिक लाल चन्द प्रार्थी कलाकेन्द्र ये उत्सव राज्य स्तर पर मनाया जायेगा ।उन्होंने कहाकि भारत और नेपाल की संमृद्व संस्कृति के आदान प्रदान के लिए तीज उत्सव में नेपाल व हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी । इस उत्सव में नेपाल ही नही बल्कि हिन्दू समाज की महिलाएं भी बढ़चढ़ कर भाग लेगी । उन्होंने कहा कि पहले ये कार्यक्रम छोटे स्तर पर होता था किन्तु इस बार इसे राज्य स्तर पर मनाया जायेगा । वहीँ हिमाचल प्रदेश में कला संस्कृति व समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही अग्रणी संस्था सूत्रधार कला संगम कुल्लू भी इस कार्यक्रम में अपना सहयोग करेगी । कार्यक्रम के उद्घाटन में मुख्य संसदीय सचिव व विधायक कुल्लू विधानसभा क्षेत्र सुंदर सिंह ठाकुर तथा समापन में पूर्व सांसद व पूर्व विधायक कुल्लू विधानसभा क्षेत्र महेश्वर सिंह मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे । ये कार्यक्रम सभी कलाप्रेमियों व आम जनमानस के स्वस्थ मनोरजन हेतु निशुल्क रहेगा । इस कार्यक्रम के माध्यम से नेपाल तथा भारत की मैत्री को मजबूत बनाने में अपनी अहम भुमिका निभाएगा ।
्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now