अन्यकुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में 6 कक्षा में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 16 सितंबर, 2024 तक बढ़ाया – तोरूल एस रवीश
कहा-आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर पंजीकरण करें

न्यूज मिशन
कुल्लू 31 अगस्त 2024
उपायुक्त एवं अध्यक्ष नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल तोरुल एस रवीश ने जानकारी देते हुए बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में छठी कक्षा प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 16 सितंबर, 2024 कर दी गई है आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है. आवेदन करने के लिए, आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं।.


