कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

त्रीय परिवहन प्राधिकरण, कुल्लू की बैठक दिनांक 20 सितंबर 2024 को प्रातः 11 :30 बजे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय कुल्लू में निर्धारित-राजेश भंडारी

न्यूज मिशन
कुल्लू 31 अगस्त 2024
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश भंडारी ने जानकारी दी कि क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण, कुल्लू की बैठक दिनांक 20 सितंबर 2024 को प्रातः 11 :30 बजे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय कुल्लू में निर्धारित की गई है।
अतः सभी वाहन स्वामियों व सम्बन्धित व्यक्तियों/आवेदकों को जिनके आवेदन पर प्राधिकरण द्वारा विचार/निर्णय लिया जाना है, वे अपना आवेदन पत्र आवश्यक /आपेक्षित दस्तावेजों सहित इस कार्यालय में दिनांक 12 सितम्बर 2024 तक प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। दिनांक 12 सितम्बर 2024 के पश्चात् प्राप्त आवेदनों अथवा अपूर्ण आवेदनों / दस्तावेजों को इस बैठक में शामिल नहीं किया जाएगा।
बस परमिट व अन्य परमिटों के ट्रांसफर से सम्बन्धित मामलों में सभी को सूचित किया जाता है कि ऐसे मामलों में दोनो पार्टियों (क्रेता/विक्रेता) का क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के समक्ष उपस्थित होना अनिवार्य होगा अन्यथा मामले में कोई भी निर्णय नहीं लिया जाएगा।
नए प्रकाशित स्टैज केरिज बस परमिटों के सम्बंध में प्राप्त आवेदनों के बारे में सभी आवेदकों को सूचित किया जाता है कि ड्रा-ऑफ-लोट्स के दौरान आवेदक या उसके द्वारा अधिकृत / नामित व्यक्ति यदि उपस्थित नहीं होता है तो भी उसका आवेदन ड्रा-ऑफ-लोट्स में शामिल किया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now