क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में कैंसर पीड़ितों के लिए कीमोथैरपी की सुविधा फिर हुई शुरू
डॉक्टर रीमा घई और स्टाफ नर्स किरण ने ली विशेष ट्रेनिंग

कुल्लू जिलाभर के।कैंसर पीड़ितों को कीमो के ईलाज के लिए शिमला, नेरचौक मंडी,पीजीआई चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं
सरकार की तरफ से कैंसर पीड़ितों को कीमो के ईलाज के लिए निःशुल्क दवाइयां चैकअप की सुविधा
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में 10 कैंसर पीड़ित उठा रहे कीमो की सुविधा का लाभ
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में कैंसर पीड़ितों के लिए कीमोथैरपी की सुविधा फिर शुरू हुई है जिससे जिलाभर के कैंसर पीड़ितों को अब क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में कीमोथैरेपी के इलाज की सुविधा का लाभ मिल रहा है ऐसे में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में तैनात निरोग चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रीमा घई और स्टाफ नर्स किरण ने कीमोथैरपी के ईलाज के लिए विशेष ट्रेनिंग ली है जिससे अब कैंसर पीड़ितों को कीमोथैरपी के इलाज की सुविधा का लाभ मिल रहा है क्षेत्रीय स्तर कुल्लू में 10 कैंसर पीड़ित कीमोथैरपी की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं जिसके लिए सरकार के द्वारा दवाइयां और इंजेक्शन निशुल्क उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में तैनात निरोग चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रीमा घई ने कहा कि जुलाई माह में 15 दिन फरीदाबाद सर्वोदय अस्पताल और उज्जैन में 6 दिन की ट्रेनिंग ली है उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में अगस्त माह में कैंसर पीड़ितों के लिए कीमत की सुविधा प्रदान की जा रही है उन्होंने कहा 10 मरीजों को कीमोथैरपी के सुविधा प्रधान की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय स्थल कुल्लू में 108 निरोग चिकित्सा क्लिनिक की ओपीडी में कैंसर से पीड़ित लोगों को स्क्रीनिंग की जाती है उन्होंने कहा कि महिलाओं में छाती में गांठ या महामारी से सम्बंधित कोई शिकायत है उसमें टैस्ट को हायर इंस्टिट्यूट में भेजते हैं और उसके बाद उसके डायग्नोज कैंसर का बनता है तो उसके बाद उसको ट्रीटमेंट दी जाती है उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में कैंसर से पीड़ित लोगों को सरकार की तरफ से दवाइयां और की सुविधा निशुल्क प्रदान की जा रही है उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में कैंसर पीड़ितों को कीमो की सुविधा प्रदान करने से उनका समय और आने जाने का खर्चा भी बच रहा है और जिससे उनका फायदा मिल रहा है उन्होंने कहा कि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की शिकायत 30 वर्ष की उम्र में भी हो रही है और इसके अलावा 40 वर्ष से अधिक की महिलाओं में ज्यादातर सर्वाइकल कैंसर और इसके अलावा लंग्स कैंसर के मरीजों में भी बढ़ोतरी हो रही है उन्होंने कहा कि लोग क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में किमो की सुविधा का लाभ उठाएं।
पीड़ित टीकम राम ने कहा कि पिछले डेट वर्ष से कैंसर की बीमारी से पीड़ित हो और शिमला आईजीएमसी से इलाज करवा रहा हूं उन्होंने कहा कि इस महीने इलाज की सुविधा क्षेत्रीय स्तर कुल्लू में मिली है जिससे आने-जाने का खर्चा बच गया है और यहां पर इलाज का लाभ मिल रहा है उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से दबाया भी म्युचुअल उपलब्ध करवाई जा रही है उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर इससे संबंधित टेस्ट की सुविधा भी यहां पर हो तो मरीजों को उससे भी फायदा मिलेगा



