युवा सेवा एवं खेल कार्यालय ढालपुर में साक्षात्कार दिनांक 11 सितम्बर 2024 को सुबह 10 बजे आयोजित किए जाएंगे-कविता ठाकुर
र्थी की नियुक्ति दो साल के लिए मानदेय (3000/- प्रतिमाह) साक्षात्कार के आधार पर की जाएगी

न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू 30 अगस्त 2024
जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कुल्लू कविता ठाकुर ने बताया की युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा नग्गर विकासखण्ड के लिए एक युवा स्वयंसेवी का चयन किया जाना है। इसके लिए युवा सेवा एवं खेल कार्यालय ढालपुर में साक्षात्कार दिनांक 11 सितम्बर 2024 को सुबह 10 बजे आयोजित किए जाएंगे। इस साक्षात्कार में केवल नगर विकासखंड के ही इच्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे ।उन्होंने बताया कि युवा स्वयंसेवी के पद हेतु प्रार्थी बारहबी पास होना चाहिए व केवल नग्गर विकासखण्ड का ही स्थायी निवासी होना चाहिए।
प्रार्थी की आयु 18-28 वर्ष की होनी चाहिए। प्रार्थी नियमित छात्र व किसी स्थायी सेवा में नहीं होना चाहिए। प्रार्थी की नियुक्ति दो साल के लिए मानदेय (3000/- प्रतिमाह) साक्षात्कार के आधार पर की जाएगी। इच्छुक प्रार्थी अपने दस्तावेज़ 11 सितम्बर 2024 से पहले जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।



