रोगी कल्याण समिति कुल्लू ने 3 करोड़ 40 बजट की स्वीकृति प्रदान की-तोरुल एस रवीश
कहा- क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए 3 करोड़ 10 लाख और आयुष अस्पताल कुल्लू के लिए 30 लाख रूपये से होंगे नए कार्य और मेंटिनेंस

-डी-एडिक्शन सेंटर में इंप्रूवमेंट और मेंटेनेंस के लिए बजट का प्रावधान किया
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रोगी कल्याण समिति की बैठक में उपयुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने विभागिय अधिकारियों से विभिन्न विकास कार्यों पर की विस्तृत चर्चा
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय क्षेत्रीय अस्पताल कल्लू के सभागार में क्षेत्रीय अस्पताल कल्लू और आयुष अस्पताल कुल्लू के रोगी कल्याण समिति की वार्षिक बैठक उपयुक्त कुल्लू एवं अध्यक्ष रोगी कल्याण समिति तो रूल एस रवीश की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में रोगी कल्याण समिति की वार्षिक रिपोर्ट और नए विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई जिसमें उपयुक्त कुल्लू अध्यक्ष रोगी कल्याण समिति तोरूल एस रवीश ने 3 करोड़ 40 लख रुपए के बजट की स्वीकृति प्रदान की । क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू और आयुष अस्पताल कुल्लू में लोगों की सुविधा के लिए नए विकास कार्यों और मेंटेनेंस पर राशि खर्च की जाएगी
– उपायुक्त कुल्लू एवं रोगी कल्याण समिति की अध्यक्ष तोरुल एस रवीश ने ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कल्लू और आयुष अस्पताल कल्लू की आरकेएस वर्ष की बैठक का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में आरकेएस का कुल बजट कर 4 करोड़ 5 लाख बजट में से 3 करोड़ 10 लाख रुपये के बजट विभिन्ननए विकास कार्यो और क्षेत्रीय अस्पताल कल्लू की मेंटेनेंस के लिए स्वीकृति प्रदान की गई उन्होंने कहा कि आयुष अस्पताल का कुल बजट 32 लख रुपए के बजट में से 30 लख रुपए के बजट की स्वीकृति विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की है उन्होंने कहा कि आरकेएस के द्वारा वार्षिक बैठक में नए विकास कार्यों के साथ-साथ अस्पतालों की मेंटेनेंस के लिए भी बजट स्वीकृत किया गया है उन्होंने कहा कि डी- एडिक्शन सेंटर सरकार का कुल्लू जिला के लोगों की हेल्थ के लिए महत्वपूर्ण फ्लैगशिप कार्यक्रम है । उन्होंने कई हमने डी-एडिक्शन सेंटर में विजिट कर नोटिस किया डी एडिक्शन सेंटर अप्रूवमेंट की जरूरत है जिसकी मेंटीनेंस के लिए भी बजट का प्रावधान किया गया है।



