कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

अटल सदन में 28 अगस्त को सूत्रधार मल्हार उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा- दिनेश सेन

कहा-सदस्यों के साथ तैयारियों का लिया जायजा

न्यूज मिशन
कुल्लू
25 अगस्त 2024 रविवार को सूत्रधार कला संगम कुल्लू के कोर ग्रुप द्वारा 17वें सूत्रधार मल्हार उत्सव की तैयारियों का जायजा लिया गया । इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन ने जानकारी दी कि सूत्रधार कला संगम कुल्लू द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी वर्षा ऋतू से सम्बधित मल्हार उत्सव का आयोजन किया जायेगा । आज से पूर्व यह कार्यक्रम देव सदन कुल्लू के सभागार में आयोजित किया जाता था किन्तु कला प्रेमियों व जनता की पुरज़ोर मांग पर इस बार यह 17वां सूत्रधार मल्हार उत्सव 28 अगस्त 2024 बुधवार को अटल सदन कुल्लू के विशाल सभागार में सायं 7:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक आयोजित किया जायेगा । इस कार्यक्रम में वर्षा ऋतू पर आधारित सदाबहार गीतों की रंगारंग गीत-संगीत व नृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएगी । यह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम “17वां सूत्रधार मल्हार उत्सव” सभी कला प्रेमियों व आम जनमानस के स्वस्थ मनोरंजन के लिए निशुल्क रहेगा । इस कार्यक्रम में सूत्रधार कला संगम के कलाकारों सहित अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारा विदुषी निधि नारंग (अम्बाला) की विशेष प्रस्तुतियां रहेगी, इनके साथ प्रवीन राठी, सुधीर शर्मा, वेवेल शर्मा व सुरेन्द्र शैरी विभिन्न वाद्ययंत्रों पर संगत कर अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करेंगे । इस मौके पर संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन सहित उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, महासचिव अतुल गुप्ता, वित्त सचिव जोगिन्दर ठाकुर, भण्डार प्रभारी तिलक राज चौधरी, विशेष आमंत्रित सदस्य पं० विद्या सागर व विमल कुमार उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now