स्ट्रीट वेंडर एक्ट 2014 गरीबों की रोजी रोटी का अधिकार की सरेआम नगर परिषद प्रशासन कर रहा उल्लंघन – राजेश कुमार
कहा- जल्द रेहड़ी फेहड़ी बलों को काम करने के लिए स्थान नहीं दिया तो होगा उग्र आंदोलन

सीटू के बैनर तले रहेड़ी फेहड़ी यूनियन किया नगर परिषद कुल्लू के खिलाफ धरना प्रदर्शन्
न्यूज मिशन
कुल्लू
जिला कुल्लू में पिछले डेढ़ माह से रेडी फेड़ी को उनके स्थान से हटाए जाने पर सीटू के बैनर तले अपने हक की लड़ाई के लिए उपयुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन में पांच दर्जन से अधिक रेहड़ीफेहड़ी धारकों ने भाग लिया और अपने हक की लड़ाई को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। और एडीएम अश्वनी कुमार से मिलकर समस्या के समाधान की मांग की अन्यथा समय रहते मांगों को माना गया तो उग्र अन्दोलन करेगें।
वीओ-सीटू के महासचिव राजेश कुमार ने बताया कि पिछले लगभग डेढ़ माह से रेडी फेड़ी लगाकर अपनी आजीविका कमा रहे थे।ं इनको नगर परिषद कुल्लू प्रशासन ने अपने स्थान से हटा दिया था और वह भी बिना किसी नोटिस के, बिना किसी कारण के, बिना किसी मीटिंग के न, कोई वैंडर जोन प्लानिंग कमेटी की मीटिंग हुई न ही कोई नगर परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया और ईओ ने अपना तुगलगी फरमान जारी करके अनाउंसमेंट करके शाम का कीे और अगले दिन इनको हटा दिया गया और सीटू के बैनर तले रेहडीफेहड़ी के जरिया नगर परिषद कार्यालय में भी धरना प्रदर्शन किया था और पत्राचार किया और डीसी को भी मांग पत्र दिया था और जिसमें स्ट्रीट वेंडर एक्ट 2014 इसका हवाला देकर क्या-क्या उसमें कानून में प्रावधान है कैसे स्टेट वेंडर्स को जगह मैहया करवानी चाहिए और उनके क्या अधिकार हैं और उसको लेकर बातचीत की थी। तब जाकर आनन फानन में नगर परिषद की मीटिंग बुलाई थी और उसने निर्णय लिया और हम इन्हें द्वारा से बसाएंगे और जगह जो चिन्हित करेंगे। लेकिन उसे बैठक को हुई 10 से 15 दिन हो गए हैं और उन्होंने कहा था कि हम दो-तीन दिन के अंदर ही इन्हें दुकान बनाकर इन्हें बसाएंगे अभी तक नगर परिषद के द्वारा किसी प्रकार की लिस्ट जारी नहीं की गई है और उनके पास भी कोई ऐसी लिस्ट जारी नहीं हुई है इसलिए हमारा मानना है कि यह जो लेट लतीफी है द्वारा की जा रही है। क्योंकि आने वाले समय के अंदर दशहरा आने वाला है। महीना डेड माह पहले दशहरे की तैयारी भी होती है और प्रशासन बाहने लगा रहा है कि लेट लेट करके उसके बाद दशहरे का बहाना करके उनकी मांग को पीछा किया जाएगा और कहां जाएगा की दशहरे के बाद लगाया जाएगा और प्रशासन ने दो-तीन माह में लटकाना चाहते हैं हम धरना प्रदर्शन के माध्यम से और उपायुक्त को पत्र दिया और उसके माध्यम से कहना चाहेंगे जो स्ट्रीट वेंडर एक्ट 2014 है आजीविका का जो अधिकार है उसके अंदर जो प्रावधान है किस प्रकार से उनकी रक्षा करना है उसका सरेआम प्रशासन उल्लंघन कर रहा है यह कानून भी अपराध है इसलिए हमारी मांग है कि तुरंत जो सभी वेंडर्स को हटाया गया है उनको जगह दे और उनको अपनी आजीविका कमाने का मौका दें नहीं तो आने वाले समय के अंदर इस आंदोलन को और तीखा किया जाएगा और इसका स्वरूप और तीखा होगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी जो पुरानी लिस्ट है जिस्म की 267 लोगों की लिस्ट है और जिनमें से यह लोग हैं जो लाइसेंस उसे वक्त जारी किए थे वह भी हैं और उनके पास पर्ची भी है। जो की 25 30 सालों से अपना कारोबार चला रहे हैं उन्हें एकदम से उठाना किसी प्रकार से न्याय संगत नहीं है।
-ईओ नगर परिषद कुल्लू तहसीलदार कुल्लू हरि सिंह यादव ने कहाकि कुल्लू नगर परिषद एरिये में हटाए गए उनमें से 95 प्रतिशत अन रिजिस्ट्रर वैंडर थे जो देशभर के कई राज्यों से आए थे।उनके पास कोई लाईसेंस नहीं है।उन्होंने कहाकि नगर परिषद कुल्लू के द्वारा न तो तहबाजारी ली जाती है।उन्होंने कहाकि नगर परिषद कुल्लू ने 60 रेहड़ी फेहड़ी के लिए वैंडर जोन में जगह चिंहित की है।उन्होंने कहाकि पहले पूराने वैंडर डेढ दर्जन के आसपास है सबसे पहले वैँडर जोन में रेहड़ी फेंहड़ी बालों को जगह देंगे।उन्होंने कहाकि वैंडर जोन में शैडयूल के तहत गरीब महिलाओं ,एससी एसटी दिव्यांग वीपीएस क्षेणी के पात्र लोगों को जगह दी जाएगी।



