कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

भाजपा हिमाचल प्रदेश का सदस्य अभियान जल्द शुरू होने जा रहा है, प्रदेश कार्यशाला 22 अगस्त को सुंदरनगर में : बिहारी लाल शर्मा

कहा-पिछली बार भाजपा के 8 लाख प्राथमिक सदस्य थे, अभी इससे बड़ा होगा लक्ष्य

न्यूज़ मिशन
शिमला
भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया की संगठन का पर्व, सदस्यता अभियान पूरे देशभर में शुरू होने जा रहा है। इस संदर्भ में 17 अगस्त, 2024 को केन्द्रीय कार्यालय नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यशाला सम्पन्न हुई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी० एल० संतोष का विशेष मार्गदर्शन मिला। इस कार्यशाला में अपेक्षित सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी दी गई। इस सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश कार्यशाला 22 अगस्त, 2024 को जिला कार्यालय, सुंदरनगर में प्रातः 9:30 बजे होनी निश्चित हुई है जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्षा रेखा वर्मा विशेषरूप से उपस्थित रहेंगी। रेखा वर्मा सदस्यता अभियान की प्रदेश प्रभारी भी है।
उन्होंने बताया की इस प्रदेश कार्यशाला में प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, संसदीय क्षेत्र प्रभारी एवं सह-प्रभारी, सांसद, विधायक एवं विधानसभा प्रत्याशी, संसदीय क्षेत्र विस्तारक, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक एवं सह-संयोजक, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री व जिला सदस्यता अभियान समिति के तीन अन्य सदस्य, जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, नगर निगम मेयर एवं डिप्टी मेयर और आई०टी० व सोशल मीडिया संसदीय क्षेत्र व जिला संयोजक अपेक्षित है।
उन्होंने बताया की इसी प्रकार प्रदेश कार्यशाला के उपरांत 24 अगस्त से 26 अगस्त, 2024 तक जिला कार्यशाला तथा 28 अगस्त से 30 अगस्त, 2024 तक मण्डल कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जाना है।
उन्होंने कहा की देश की राजनीति में अगले 35 सालों तक भाजपा का परचम लहराता रहेगा। भाजपा जीवंत, सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी पार्टी है, पार्टी की जड़ें काफी गहरी हैं, भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं।
बिहारी ने कहा की जिला एवं मंडलों से सदायता के लक्ष्य मांग लिए गए है और भाजपा हिमाचल प्रदेश इकाई पिछली बार के सदस्यता के आंकड़े को बड़े प्रतिशत से पर करने जा रही है। पिछली बार भाजपा ने 8 लाख प्राथमिक सदस्य बनाए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now