बड़ी खबरमंडीराजनीति

सरदार वल्लभ भाई पटेल मंडी प्रदेश का दूसरा विश्वविद्यालय 1 अप्रैल से होगा आरंभ-गोविंद सिंह ठाकुर

मंडी में राम सिंह की 107वीं जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह आयोजित

न्यूज़ मिशन

मंडी

प्रदेश की छोटी काशी में  मंडी में 1 अप्रैल 2022 से सरदार वल्लभ भाई पटेल युनिवर्सिटी को आरंभ कर दिया जाएगा जिसके लिए बीते दिनों शिमला में हुई कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया है। यह बात हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने वल्लभ कॉलेज मंडी में मंगलवार को आयोजित राम सिंह ठाकुर की 107वीं जयंती के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अपने संबोधन में कही। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने इसके लिए सभी मंडी जिला वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री वल्लभ कालेज मंडी में पढ़े और आज उन्होंने मंडी में प्रदेश की दूसरी स्टेट युनिवर्सिटी बनाकर प्रदेश के लगभग छः जिलों के बच्चों को सुविधा दी है। उन्होंने कहा कि इसी शैक्षणिक सत्र यानि 1 अप्रैल 2022 से मंडी में युनिवर्सिटी को शुरू कर दिया जाएगा।आरएसएस के वयोवृद्ध प्रचारक रहे ठाकुर राम सिंह को उनकी 107वीं जयंती पर याद करते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि देश और प्रदेश राम सिंह के किए गए कार्यों को कभी नहीं भूला सकते। उन्होंने बताया कि राम सिंह बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी थे और उन्होंने धर्म और लोक संस्कृति का प्रचार देश ही नहीं अपितु पूरी दुनिया में किया। उन्होंने कहा कि राम सिंह की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी और चर्चा परिचर्चा में मंडी जनपद की लोक संस्कृति को लेकर निश्चित ही वैज्ञानिक शोध पत्र निकलेंगे जो काफी मददगार साबित होंगे।

गौर रहे कि ठाकुर राम सिंह का जन्म 1915 जिला हमीरपुर में हुआ। 1941 में राम सिंह आरएसएस के प्रचारक बने। उन्होंने लाहौर में गोल्ड मेडल लेकर अपनी शिक्षा पूरी की। उन्होंने प्रदेश की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर बल देने के साथ कई प्रकार के समाज सुधारक कार्य भी किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now