कुल्लूबड़ी खबरमनोरंजनसौन्दर्यहिमाचल प्रदेश

कुल्लू जिला में एशियन डेवलपमेंट बैंक के सौजन्य से डेढ़ सौ करोड रुपए की लागत से विभिन्न पर्यटन गतिविधियां होगी विकसित- सुनयैना शर्मा

कहा-होटल सिल्वर मून और रोहतांग मनालसु, वैलनस सेंटर का होगा निर्माण

वैलनस सेंटर में स्पा,योगा,मेडिटेशन, स्विमिंग पूल,फिजियोथेरेपी की पर्यटकों को मिलेगी सुविधाएं

क्लब हाउस मनाली में आईस स्केटिंग रिंग रोलर स्केटिंग की खिलाड़ियों के साथ पर्यटकों को मिलेगी सुविधाएं

ऐतिहासिक नगर कैसल का रिस्टोरेशन का कार्य किया जाएगा
न्यूज मिशन
कुल्लू
प्रदेश सरकार के द्वारा कुल्लू जिला में पर्यटन को विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग के सौजन्य से एशियन डेवलपमेंट बैंक के द्वारा डेढ़ सौ करोड रुपए के विभिन्न प्रोजेक्टों को धरातल पर उतारा जाएगा इसके लिए पर्यटन विभाग के द्वारा सभी औपचारिकता पूरी कर सरकार से अनुमति मिल गई है ऐसे में कुल्लू जिला के होटल सिल्वर मून और मनाली के रोहतांग मानसू में वैलनेस केंद्र का निर्माण किया जाएगा जिस देश-विदेश से आने वाले विभिन्न प्रकार की सुविधा मिलेगी
जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनयैना शर्मा ने कहा कि एडीबी के द्वारा कुल्लू जिला में डेढ़ सौ करोड रुपए की विभिन्न प्रोजेक्ट को तैयार किया जा रहा है उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में पर्यटन विभाग की प्रॉपर्टी होटल सिल्वर मून और होटल रोहतांग मानसू में वैलनेस सेंटर में सपा योगा मेडिटेशन स्विमिंग पूल फिजियोथैरेपी की सुविधा मिलेगी उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले टूरिस्ट को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेगी उन्होंने कहा कि इसके साथ-साथ मनाली क्लब हाउस में आइस स्केटिंग रिंग और रोलर स्केटिंग रिंग भी तैयार किया जा रहा है उन्होंने कहा किसके साथ-साथ ऐतिहासिक नगर कैसल का रेस्टोरेशन बिग की जाएगी जिससे वहां पर विभिन्न प्रकार की सुविधा भी देशभर से आने वाले प्रेरकों को मिलेगी उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा पर्यटन को विकसित करने के लिए यह प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहे हैं जिससे आने वाले समय में यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार के साथ-साथ देशभर से आने वाले प्रेरकों को विभिन्न प्रकार की सुविधा उपलब्ध हो होगी।

बाईट- सुनयैना शर्मा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कुल्लू

रिपोर्ट तुलसी भारती संवाददाता कुल्लू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now