कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
भलाण के 35 वर्षीय छापे राम से पकड़ी 273 ग्राम अफीम किया गिरफ्तार

न्यूज मिशन
कुल्लू पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है ऐसे में पुलिस लगातार जगह जगह नशा तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज करवाई की जा रही है।वहीं पिछले कल पुलिस की टीम ने पुलिस थाना सैन्ज की टीम ने भलान में गश्त के दौरान छापे राम (35 वर्ष) पुत्र श्री पैने राम निवासी जौली डाकघर भलान तहसील सैन्ज के कब्ज़ा से 273 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना सैन्ज में धारा 18 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। अभियोग में अन्वेषण ज़ारी है।एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने इसकी पुष्टि की है।



