कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों की बदौलत देशवासी सुरक्षित-तोरूल एस रवीश

सेना के अनुशासन से पूरी जिदंगी व्यक्ति समाज सेवा देश सेवा जज्वा
न्यूज मिशन
कुल्लू 26 जुलाई
कुल्लू में कारगिल विजय दिवस का रजत जयंती समारोह उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश सहित भूतपर्व सैनिकों ने दी शहीदों को पुष्पांजलि
जिला प्रशासन एवं भूतपूर्व सैनिक लीग कुल्लू के संयुक्त तत्वावधान में आज कुल्लू मनाया गया कारगिल विजय दिवस का रजत जयंती समारोह । उपायुक्त उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कार्यक्रम की अध्यक्षता ।
उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने सभी को कारगिल विजय दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद कारगिल युद्ध सहित अन्य युद्धों में हिमाचल प्रदेश के वीर सपूतों का देश की सीमाओं की रक्षा में अहम योगदान रहा है। कारगिल युद्ध में हिमाचल प्रदेश के 52 वीर सैनिकों ने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। कुल्लू जिले के निरमंड उपमंडल के हवलदार डोला राम ने भी कारगिल युद्ध में शहादत पाई।
उन्होंने शहीद सैनिकों को नमन करते कहा कि देश की सीमाएं आज हमारे वीर सैनिकों की बदौलत ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में अदम्य वीरता व शौर्य के लिए 4 परमवीर चक्र दिये गए थे जिनमें से 2 परमवीर चक्र हिमाचल के वीर सपूतों ने पाए। जिनमें से एक कांगड़ा के कैप्टन विक्रम बत्रा को मरणोपरांत तथा बिलासपुर के संजय कुमार को दिया गया
आज देश कारगिल विजय दिवस की पच्चीसवीं सालगिरह मना रहा है। 25 साल पहले कारगिल की चोटी पर पाकिस्तान को परास्त कर हमारे वीर जवानों ने कारगिल की पहाड़ियों पर तिरंगा लहराया था। 1999 में दुश्मन देश को धूल चटाकर अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों की याद में देश विजय दिवस मना रहा है। लगभग दो महीने तक चले इस युद्ध में दोनों देशों के कई सैनिक मारे गए थे और आज के दिन यानी 26 जुलाई, 1999 में भारत ने कारगिल की जंग जीत ली थी, तभी से इस दिन को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन भूतपूर्व सैनिक सामुदायिक भवन में किया गया कार्यक्रम में उपायुक्त उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश और भूतपूर्व सैनिकों द्वारा शहीदों की शौर्य गाथा पर प्रकाश डाला गया और साथ ही शहीदों को पुष्पांजलि दी गयी
सहायक आयुक्त एवं सैनिक कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक शशिपाल ने मुख्य अतिथि, पूर्व सैनिक लीग के पदाधिकारियों व उपस्थित पूर्व सैनिकों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में कर्नल देशराज, भूतपूर्व सैनिक लीग कुल्लू इकाई के उपाध्यक्ष ऑनरेरी कैप्टन तारा चंद, सचिव हवलदार रविन्द्र, कोषाध्यक्ष ऑनरेरी कैप्टन वीरेंद्र सिंह, वशिष्ठजन व अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now