21 जुलाई 2024 रविवार को “19वें सूत्रधार गुरू पूर्णिमा महोत्सव” का आयोजन -दिनेश सेन
कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से मनाया जायेगा

न्यूज मिशन
कुल्लू
सूत्रधार कला संगम कुल्लू द्वारा इस बार गुरू पूर्णिमा के शुभावसर पर देव सदन कुल्लू के सभागार में 21 जुलाई 2024 रविवार को “19वें सूत्रधार गुरू पूर्णिमा महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है । गुरु पूर्णिमा जोकि ऋषि वेद व्यास जी को समर्पित गुरु और शिष्य के पवित्र संबंध का प्रतीक है । इस दिन शिष्य अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं और उनके ज्ञान और मार्गदर्शन के लिए उनका सम्मान करते हैं । गुरु पूर्णिमा भारत में अपने आध्यात्मिक गुरु के साथ-साथ अकादमिक गुरुओं के सम्मान में उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए मनाया जाने वाला पर्व है । इसी कड़ी में सूत्रधार संगीत अकादमी के प्रशिक्षु भी अपने गुरू पं० विद्यासागर के सम्मान में समर्पित इस “19वें सूत्रधार गुरू पूर्णिमा महोत्सव” में गीत-संगीत व नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुतियां देंगें । यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से मनाया जायेगा । संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन ने जानकारी देते हुए बतलाया कि इस कार्यक्रम में पशुपालन विभाग पैरावैट के प्रदेश अध्यक्ष व अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कुल्लू के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगें । सूत्रधार कला संगम कुल्लू की कार्यकारिणी द्वारा इन्हें पशुपालन विभाग पैरावैट के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई प्रेषित की है । यह संगीतमयी कार्यक्रम सभी संगीत प्रेमियों व आम जनमानस के स्वस्थ मनोरंजन हेतु निशुल्क रहेगा



