कुल्लूबड़ी खबरस्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश

जिला रैड क्रॉस सोसायटी कुल्लू के और स्वास्थ्य विभाग आयुष विभाग तथा रोटरी क्लब कुल्लू द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 40 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

न्यूज मिशन
कुल्लू
जिला रैड क्रॉस सोसायटी कुल्लू के तत्वावधान में स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग तथा रोटरी क्लब कुल्लू के सहयोग से दिनांक 20 जुलाई 2024 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खल्याणी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में स्वास्थ्य तथा आयुष विभाग के चिकित्सक, रोटरी नेत्र अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ, नजर का परीक्षण करने वाले अधिकारी तथा डी0 डी0 आर0 सी0 से सुनने की क्षमता का परीक्षण करने वाले आइडियोलॉजिस्ट उपस्थित रहे। स्वास्थ जांच के अतिरिक्त मधुमेह, हीमोग्लोबिन के टैस्ट भी किए गये। स्वास्थ जांच उपरांत डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवाइयां निशुल्क उपलब्ध करवाई गई। इस के अतिरिक्त रा0 मा0 पा0 खल्याणी के छात्र/छात्राओ की स्वास्थ जांच राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम की टीम द्वारा की गई l
जिला राजस्व अधिकारी गणेश ठाकुर ने इस कार्यक्रम में विशेष रूप से शिरकत की ।कहा कि भविष्य में भी प्रशासन व सामाजिक संस्थाएँ मिलकर दूरदराज़ गाँव में इस तरह के निःशुलक जाँच शिविर लगवायेगी l रोटरी क्लब कुल्लू के अध्यक्ष अंशुल पराशर ने बताया कि रोटरी आई हॉस्पिटल की और से साथ लगते इलाक़ों के तक़रीबन 40 पुरुष व महिलाओं व स्कूल के छात्र,छात्राओं की आँखों की जाँच की गई व उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ भी दी गई l इस मौक़े पर ज़िला रेडक्रास के महासचिव वी॰के॰ मौदगिल ,रोटरी क्लब कुल्लू के अध्यक्ष रोटेरियन अंशुल पराशर,रोटरी फाउंडर मेम्बर सेक्रेटरी रोटेरियन डॉक्टर पी०डी०लाल,रोटेरियन वी०के०कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहे l रोटरी आई हॉस्पिटल से नेत्र विशेषज्ञ डाक्टर परिमल अफ़ीनवाला,अजय वर्मा,विनोद कुमार,मीनाक्षी व राहुल ने इस नेक कार्य में अपनी सेवाएँ दीं l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now