कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

संजीव भारद्वाज को हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग पैरावैट  संघ के प्रदेश अध्यक्ष की सर्व सहमति से सौंपी  कमान

बरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश गौतम और महासचिव  हरीश ठाकुर को चुना

देव सदन कल्लू के सभागार में हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग पैरावैट संघ का राज्य स्तरीय अधिवेशन हुआ संपन्न
हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग के पैरावैट कर्मचारियों के विभिन्न मुद्दों को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा -संजीव भारद्वाज
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय देव सदन के सभागार में हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग पैरावेट संघ  कि राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में सभी जिला  के सभी पदाधिकारी ने भाग लिया बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें पूर्व राज्य अध्यक्ष  नेगी राज्य  बरिष्ठ  उपाध्यक्ष  मंजीत परमार,राज्य महासचिव रवि पाल ने  पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई
 जिसमें संजीव भारद्वाज को प्रदेश अध्यक्ष सर्व सहमति से चुनाव वही बरिष्ठ उपाध्यक्ष रजनीश गौतम और महासचिव हरीश ठाकुर को भी सर्व सहमति से चुना गया। सभी जिला के पदाधिकारी ने नव नियुक्त अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ब्रेस्ट उपाध्यक्ष रजनीश गौतम और महासचिव हरीश ठाकुर को फूल माला भेंट कर स्वागत कर बधाई दी
पूर्व राज्य अध्यक्ष नेगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग पैरावैट संघ के नई राज्य कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिसमें संजीव भारद्वाज को प्रदेश अध्यक्ष और रजनीश गौतम को बरिष्ठ उपाध्यक्ष जबकि हरीश ठाकुर को महासचिव पद पर सर्व सहमति से चुना है उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी आने वाले समय में कर्मचारियों कविभिन्न मांगों को लेकर सरकार के समक्ष मुद्दे रखेंगे और सरकार से कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग पैरावैट की कई मांगे लंबित है जिसको नई कार्यकारिणी आने वाले समय में सरकार के समक्ष चर्चा कर समाधान करवाएगी

नव नियुक्त अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग पैरावेट संघ के सदस्यों के द्वारा मुझे निर्विरोध राज्य अध्यक्ष चुना है उन्होंने कहा कि इन सब की उम्मीदों पर खडा उतरने का प्रयास करेंगे और आने वाले समय में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार के समक्ष परपेट के विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाएंगे उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों ने जो मुझे निर्विरोध चुना है उसके लिए मैं सभी का आभार प्रकट करता हूं उन्होंने कहा कि सभी कार्यकारी के सदस्यों के साथ मिलकर आने वाले समय में विभिन्न मांगों को लेकर मुद्दा सरकार के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग के पैरावेट कर्मचारियों को डेजिग्नेशन बदलकर रिवाइज की थी उन्होंने कहा कि उसकी सभी कर्मचारियों ने विरोध किया था और सरकार से मांग की थी कि आयुर्वेद और स्वास्थ्य विभाग की तर्ज पर पशुपालन विभाग के कर्मचारियों को पदनाम दिया जाए। पशुपालन विभाग पैरावेट कर्मचारियों के बहुत सारे मामले न्यायालय में विचार दिन है ऐसे में आने वाले समय में सरकार से उन सभी मद्दों  को लेकर भी चर्चा की जाएगी ताकि कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं का का समाधान हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now