कुल्लूखेलमनोरंजनहिमाचल प्रदेश

खेलों इंडिया वूशु में कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा राजपूत आंचल भंगालिया का चयन हुआ।

न्यूज मिशन
कुल्लू
जिला कुल्लू से कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल की ग्याहरवीं आर्ट्स की छात्रा आँचल भंगालिया का चयन खेलों इंडिया वूशु नॉर्थ जॉन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह जानकारी जिला कुल्लू वूशु संघ के महासचिव लुदर चन्द ने दी। उन्होने बताया कि 9 से 12 जुलाई 2024 को खेलों इंडिया वूशु की प्रतियोगिता एन एस एनआई एस पटियाला में होने जा रही । इस प्रतियोगिता में कुल्लू कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की राजपूत आंचल भंगालिया 60 ‌ किलो ग्राम भार वर्ग में अपना हुनर दिखाएगी । यह खिलाडी ,‌‌ हिमाचल प्रदेश की वूशु टीम से खेलेगी। इसके लिए कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल के प्रबंधक निदेशक श्री सुरेश कुमार जी नें आंचल को बधाई दी और आगे भी इस तरह की खेल प्रतियोगताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now