इतिहास में मंडी चौहार घाटी के देवता हुरंग नारायण लाव लश्कर के साथ पहली बार पहुँचे कुल्लू
सैकड़ो हारियानों के साथ 3 दिन पैदल सफर भु भू जोत लांघ कर पहुँचे कुल्लू

देवता हुरंग नारायण का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत
धार्मिक यात्रा में देवलू ढोल नगाड़ो की थाप पर नाच गाकर मना रहे खुशी
न्यूज मिशन
कुल्लू
जिला मंडी की चौहर घाटी के देवता हुरंग नारायण इतिहास में पहली बार भु भू जोत लांघ कर 3 दिन के बाद लाव लश्कर के साथ कुल्लू पहुँचे, देवता हुरंग नारायण के मंडी से कुल्लू तक दर्जनों जगह पर भव्य स्वागत हुआ इस दौरानकुल्लू जिला मुख्यालय रथ मैदान में पहुंचने पर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने देवता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद देवता पूर्ण नारायण सैकड़ो हरियानों के साथ भुंतर के लिए रवाना हुए। भुंतर के पिपलागे गांव में श्रद्धालु शक्ति शर्मा के निमंत्रण पर मंडी से कुल्लू पहुंचे हैं जहां पर 3 दिनों तक देवता शक्ति सिंह के घर पर देव कारज में शामिल होंगे।
-मंडी चौहार घाटी के देवता हुरंग नारायण कमेटी के अध्यक्ष राजू ने कहा कि श्रद्धालु शक्ति शर्मा के निमंत्रण पर देवता पहली बार मंडी जिला की चौहान घाटी से भु भू जोत होकर 3 दिन के बाद कुल्लू पहुंचे है उन्होंने कहा कि इतिहास में देवता की आज्ञा के अनुसार कुल्लू आने की इच्छा जाहिर की थी जिसके बाद देवता कुल्लू पहुंचा है उन्होंने कहा कि तीन दिनों तक भुंतर में श्रद्धालु के घर पर रखेंगे और उसके बाद देवता वापस बूबू जोत होकर त्योहार घाटी अपने मंदिर लौटेंगे उन्होंने कहा कि यह पूरी धार्मिक यात्रा 7 दिनों की है। उन्होंने कहा कि ग घाटी और कुल्लू में जगह-जगह पर देवता का स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया और बीती रात देवता ने लग घाटी में विश्राम किया और उसके बाद आज कुल्लू पहुंचे हैं शाम को भुंतर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि देवता की बहुत ज्यादा मानता है ऐसे में देवता और श्रद्धालु खुश है उन्होंने कहा कि देवता के सभी कार्य कौन भी खुश है कि देवता धार्मिक यात्रा पर कुल्लू जिला में पहुंचे हैं।
-देवता के देवलू नानक चंद ने कहा कि देवता इतिहास में पहली बार मंडी जिला से होकर पैदल कुल्लू पहुंचे हैं उन्होंने कहा कि देवता तीन दिन के पैदल सफर के बाद कुल्लू पहुंचे हैं उन्होंने कहा कि देवता का जगह-जगह पर लोगों ने भव्य स्वागत किया है और ऐसे में देवता श्रद्धालु के निमंत्रण पर कुल्लू पहुंचे हैं । उन्होंने कहा कि चौहान घाटी देवता के श्रद्धालु भुंतर में बसे हुए हैं और उनके निमंत्रण पर देवता कुल्लू पहुंचा है
उन्होंने कहा कि तीन दिन के सफर के बाद भी थकान का आभास नहीं हुआ है ऐसे में देवता हुरंग नारायण एक सप्ताह की धार्मिक यात्रा के लिए यहां पर पहुंचे हैं । उन्होंने कहा कि हिमाचल देवभूमि है ऐसे में देवी देवताओं की देव संस्कृति जीवित है।
उन्होंने कहा कि कल्लू और मंडी के बीच बनने वाली भु भू जोत टनल का निर्माण जल्दी होना चाहिए जिससे कल्लू और चौहार घाटी के लोगों को आने-जाने के लिए सड़क यातायात की सुविधा मिल सके उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार भु भू जोत टनल का निर्माण करें जिससे कल्लू और मंडी के बीच त्योहार घाटी के लिए अतिरिक्त सड़क मार्ग का निर्माण हो सके।
-स्थानीय श्रद्धालु रीना ठाकुर ने कहा कि मंडी जिला के चौहार घाटी के देवता हुरंग नारायण पहली बार कुल्लू जिला पहुंचे हैं उन्होंने कहा कि हमें भी देवता के दर्शन करने का मौका मिला है और यह पहली बार हुआ है जब चौहार घाटी से भु भू जोत लांघ कर कुल्लू पहुंचे हैं उन्होंने कहा कि हमारे लिए भी यह सौभाग्य की बात है कि देवता हुरंग नारायण का आशीर्वाद लेने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक ढालपुर रथ मैदान 18 करडु देवी देवताओं की भूमि है। देवता के यहां पर पहुंचने पर हजारों लोगों ने देवता का दर्शन किया है उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला के और मंडी जिला के चौहान घाटी के लोगों की मांग है की बुबु जोत टनल का निर्माण जल्द किया जाए ताकि लोगों को भु भू जोत टनल के माध्यम से चौहार घाटी में जाने के लिए सड़क मार्ग का निर्माण हो सके।
Add reaction



