कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

कुल्लू के ग़ांधी नगर में आग से आधा दर्जन गाड़ियों जली

बीती रात ढाई बजे हुआ हादसा

पीड़ितों की मांग आगजनी के मामले में की जाए गहनता से छानवीन
न्यूज मिशन
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय से करीब 2 किलोमीटर दूर गांधीनगर में चमालड़ी नाले के पास बीती रात 2:30 बजे के आसपास अचानक आगजनी की घटना हुई जिसमें आधा दर्जन गाड़ियां जलकर राख हुई है ऐसे में आग कैसे लगी पुलिस ने मामला दर्ज कर छानवीन शुरू की है वही इस आगजनी से 4 गाड़ियां जलकर पूरी तरह से राख हुई है जबकि 2 गाड़ियों को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है पीड़ितों ने पुलिस प्रशासन से आगजनी के कारणों की गहनता से छानबीन करने की मांग की है।
पीड़ित कर्म सिंह ने कहा कि पिछले कल मेरी कुल्लू सेशन कोर्ट से बतौर सिविल नाजिर अकाउंट रिटायरमेंट हुई है और रात को करीब 12:00 बजे के आसपास पार्टी खत्म होने के बाद गांधीनगर में गाड़ियां खड़ी की और उसके बाद घर चले गए उन्होंने कहा कि करीब 2:30 बजे के आसपास हमें सूचना मिली कि गाड़ियों में आग लगी हुई है उन्होंने कहा कि जब यहां पहुंचे तो आग लगी हुई थी और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर आग बुझा रहे थे उन्होंने कहा कि इस सार्वजनिक की घटना में मेरी गाड़ी मेरे साल की गाड़ी और चार गाड़ियां जली है। उन्होंने कहा कि 2 गाड़ियों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है जबकि 4 गाड़ियां पूरी तरह से जलकर राख हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस घटना की गहनता से छानबीन करें।उधर एसपी कुल्लू डाक्टर कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन कहाकि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानवीन शुरू की है।उन्होंने कहाकि पुलिस आसपास के लोगों के बयान और पीड़ितों के बयान के साथ सीसीटीवी कैमरे की फूटेज भी खंगालेगी। ताकि आगजनी के कारणो का पता चल सके ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now