ऊनाबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का 6 महीने बाद जाना तय -मुकेश अग्निहोत्री

कहा -जिला ऊना में मुख्यमंत्री के मित्र ही है खनन माफिया

सीएम अपने ही बयानों को तोड़ मरोड़ कर सही साबित करने का कर रहे प्रयास, 

न्यूज़ मिशन

ऊना

सीएम जयराम ठाकुर ने अपने ऊना दौरे पर जहाँ नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेसी नेताओं पर जुबानी हमला बोला था वहीँ सीएम के ब्यान पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने तीखा पलटवार किया है। ऊना में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सीएम जयराम पहले ब्यान देते है और बाद में अपने ही बयानों को तोड़ मरोड़ कर सही साबित करने का प्रयास करते है। वहीँ मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना में अगर कोई खनन माफिया है तो वो मुख्यमंत्री के ख़ास मित्र ही है।उन्होंने ने कहा कि शराब माफिया को भाजपा सरकार का संरक्षण प्राप्त है इसीलिए पिछले चार सालों से प्रदेश में शराब के ठेकों की नीलामी नहीं हो रही है।  मुकेश  अग्निहोत्री ने कहा कि एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री का 6 महीने बाद प्रदेश से जाना तय है।नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए सीएम जयराम ठाकुर के नेता प्रतिपक्ष को उनके ब्यान तोड़ मरोड़ कर पेश करने वाले ब्यान पर पलटवार करते हुए कहा कि सीएम जयराम ठाकुर ने खुद ही जिला मंडी में कलयुग में विकास के नाम पर वोट न मिलने की बात कही थी और अब सीएम खुद ही अपने ब्यान को तोड़ मरोड़ कर सही करने का प्रयास कर रहे है।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार के संरक्षण में माफिया दनदना रहा है और मुख्यमंत्री जब भी ऊना दौरे पर आते है और खनन की बात करते है तो खनन माफिया को शह देकर जाते है. मुकेश ने कहा कि जिला में खनन माफिया मुख्यमंत्री के मित्र ही है और माफिया को चला रहे है। मुकेश ने कहा कि सीएम कहते है कि मुकेश अग्निहोत्री ने अपनी सरकार में खनन की लीज दी है लेकिन मुख्यमंत्री को लीज और लूट में अंतर् स्पष्ट कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बार बार यह कहकर की कांग्रेस ने लीज दी है यही फार्मूला लगाकर इनके मित्रों लूट की है।
जहरीली शराब मामले पर बोलते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि शराब माफिया के तार सीधे तौर पर भाजपा से जुड़े हुए है क्योंकि सरकार भाजपा की है और सरकार ने पिछले चार सालों में शराब के ठेकों की नीलामी नहीं की है। उन्होंने कहा कि शराब के ठेको के नाम पर प्रदेशभर में करोड़ो की उगाही की जाती है। मुकेश ने कहा कि अगर कांग्रेस के किसी पदाधिकारी का इसमें नाम सामने आया तो उसे तुरंत पार्टी से निकाल दिया गया है लेकिन शराब मामले में जो बाकी 25 आरोपी है वो भाजपा के ही लोग है। मुकेश ने कहा कि अवैध शराब बनाने का मास्टर माइंड बंगाणा का रंगीलू और पंचरुखी का गोरु किसके आदमी है इससे सब वाकिफ है। मुकेश ने कहा कि मुख्यमंत्री हमे दबाकर और साजिश रचकर बचेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि अब कुल्लू सेक्स रैकेट के फोटो अगर मुख्यमंत्री के साथ थे तो यह तो नहीं कहा जा सकता कि मुख्यमंत्री उसमें शामिल है। मुकेश ने कहा कि मुख्यमंत्री को उतनी बात ही करनी चाहिए जितनी पचती हो। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार के छ: महीने बचे है और कांग्रेस भाजपा से आमने सामने लड़ाई लड़ेगी और सरकार कांग्रेस की बनेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एक्सीडेंट से बने है इसलिए  सीएम बौखला गए है, तिलमिला गए है और साजिशें रच रहे है। मुकेश ने कहा कि हम इनसे डरने वाले नहीं है क्योंकि हिमाचल में सभी तरह माफिया को सरकार ही संरक्षण दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now