कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

हलाण 2 गांव के अग्नि प्रभावित परिवार की सहायता के लिए जनता करें योगदान-गोविंद सिंह ठाकुर

कहा-प्रभावित परिवारों की करेगें हरसंभव सहायता

 

 

 

न्यूज़ मिशन

कुल्लू

शनिवार को अपने मनाली दौरे के दौरान शिक्षा, भाषा कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने गत दिन मनाली विधानसभा क्षेत्र के हलाण-2 गांव में आगजनी की घटना के कारण ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया था जिसमें 3 परिवार बेघर हो गए थे। उन्होंने घटना स्थल पर पहुंच कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर इसकी जानकारी प्राप्त की।

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में हम प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता करेंगे। उन्होंने प्रशासन को भी इनकी मदद करने के निर्देश दिये है।

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इस घटना के दूसरे दिन भाजपा युवा मोर्चा मनाली मंडल के अध्यक्ष जनेश ठाकुर ,युवा मोर्चा मनाली मंडल महामंत्री विवेक नेगी, संदीप मेहरा, पन्नालाल युबा मोर्चा प्रदेश कार्यकारीनी सदस्य, भाजपा कोषाध्यक्ष राजेंदर बौद्ध, संत कुमार, भाजपा सोशल मीडिया विभाग मनाली मंडल कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक पराशर,अभिषेक पंडित सह संयोजक रोनी ठाकुर, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य मेहर चन्द ठाकुर, युवा मोर्चा सचिव अनिल ठाकुर, मोनू ठाकुर,सुशिल ठाकुर, शुभम चौहान,युवा मोर्चा प्रवक्ता कपिल ठाकुर, विनय चौहान, श्री कृष्ण ठाकुर,जितेन्द्र नेगी, खेमराज ठाकुर,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रवी ठाकुर, युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष गगन ठाकुर, विपिन ठाकुर,स्थानीय निवासी रूप सिंहजी व सेस राम जी,युवा मोर्चा मनाली शहरी इकाई अध्यक्ष शांतम कपिल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राज कमल ने भी मिलकर धनराशि एकत्रित करके प्रभावित परिवारों को रजाई, कंबल, गदे,सिराहने,चादर,बर्तन, बाल्टी,राशन व धन राशि वितरित की थी। इस सराहनीय कार्य के लिये उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया है।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने क्षेत्र की प्रबुद्ध जनता से आग्रह किया है कि कि इस तरह की घटनाओं में प्रभावित परिवार की सहायता करने में अपना अधिक से अधिक योगदान दें।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के साथ भाजपा मनाली मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, महामंत्री देवेंद्र नेगी,उपाध्यक्ष पन्नालाल,ग्राम केंद्र अध्यक्ष हीरा चंद,बूथ अध्यक्ष भादर सिंह,पूर्व उपप्रधान सेस राम,वार्ड पंच गिलिमा देवी,स्थानीय निवासी हरमेश ,मान सिंह,सहित अन्य पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now