कुल्लू जिला में समर सीजन यौवन पर देशभर से हजारों पर्यटक पहुंच रहे कुल्लू मनाली
पर्यटन कारोबार से जुड़े कारोबारी कूट रहे चांदी

कुल्लू मनाली में पर्यटक एडवेंचर गतिविधियों का उठा रहे आनंद
न्यूज मिशन
कुल्लू
देश भर के कई राज्यों में प्रचंड गर्मी से तापमान 45 से 50 डिग्री पहुंच गया है ऐसे में पर्यटक बड़ी संख्या में हिमाचल प्रदेश कुल्लू मनाली का रख कर रहे हैं कुल्लू जिला में सावन सीजन यौवन पर चल रहा है देश भर से हर दिन हजारों पर्यटक कुल्लू मनाली पहुंच रहे हैं ऐसे में पर्यटन कारोबार से जुड़े कारोबारी चांदी कूट रहे हैं कुल्लू जिला के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर रौनक लगी हुई है जिसके चलते एडवेंचर कारोबार से जुड़े हुए लोगों के व्यवसाय को भी लाभ मिल रहा है पर्यटक को की माने तो हिमाचल जन्नत से काम नहीं है और छुट्टियां मनाने के लिए देश में सबसे खूबसूरत जगह कुल्लू मनाली लाहौल स्पीति है जहां पर छुट्टियां मनाने के लिए देशभर से लोग अपने परिवार के साथ घूमने फिरने का आनंद उठा रहे हैं
कुल्लू जिला में एडवेंचर गतिविधियां रिवर राफ्टिंग पैराग्लाइडिंग जिपलाइन रिवर क्रॉसिंग स्कीईंग सहित दर्जनों प्रकार की एडवेंचर हॉट एयर बैलून ट्यूब लेखक स्नो स्कूटर हॉर्स राइडिंग का देश भर से आने वाले पर्यटक आनंद उठा रहे हैं ऐसे में व्यास नदी के किनारे सबसे ज्यादा रौनक दिख रही है जहां पर व्यास नदी की लहरों के बीच पर्यटक व्हाइट वॉटर राफ्टिंग का आनंद उठा रहे हैं।
दिल्ली से अपने दोस्तों के साथ कुल्लू मनाली पहुंचे अभिषेक ने कहा कि दिल्ली में पर 45 डिग्री के पार पहुंच गया है ऐसे में कुल्लू मनाली में पहुंचकर यहां के मौसम मैं घूमने फिरने का आनंद उठा रहे हैं उन्होंने कहा कि दोस्तों के संग छुट्टियां मनाने के लिए कुल्लू मनाली में पहुंचे हैं और पूरे देश भर से लोग अपने परिवार के साथ कुल्लू मनाली में छुट्टियां मना रहे हैं उन्होंने कहा कि दिल्ली में आग बरस रही है और जिसके चलते दिन में बाहर निकल भी मुश्किल हो गया है लेकिन कुल्लू मनाली का मौसम इतना अच्छा है कि यहां पर ठंडी-ठंडी हवाओं के बीच रिवर राफ्टिंग पैराग्लाइडिंग रिवर क्रॉसिंग जिपलाइन हॉट एयर बैलून सहित अन्य प्रकार की एडवेंचर गतिविधियों का आनंद उठा रहे हैं
गुजरात से आई रितिका ने कहा कि गुजरात में इन दिनों गर्मी से हाल बेहाल है उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बड़ी संख्या में गुजरात से लोग घूमने फिरने के लिए परिवार संघ छुट्टियां मनाने के लिए पहुंचे हैं उन्होंने कहा कि यहां पर बहुत सारे लोग अपने परिवार के साथ घूमने फिरने के लिए पहुंचे हैं और यहां का मौसम बहुत अच्छा है जहां पर घूमने फिरने का आनंद उठाना रहे हैं उन्होंने कहा कि गुजरात में सुबह से लेकर शाम तक दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है लेकिन यहां पर मौसम बहुत अच्छा है जहां पर जन्नत का नजर नजर आ रहा है हमने कहा कि यहां पर ऊंचे ऊंचे पहाड़ जंगल झरने नदियां देखकर मन को बहुत शांति मिलती है।
चंडीगढ़ से आई मिलिंद शर्मा ने कहा कि कुल्लू में एडवेंचर गतिविधियों का आनंद है उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग करना अपने आप में ही एक अच्छा एडवेंचर है और यहां पर पैराग्लाइडिंग करने का बहुत आनंद आया है हमने कहा कि मैंने सोचा था कि मैं कुल्लू मनाली में पैराग्लाइडिंग करूंगी और आज मेरा वह सपना पूरा हुआ है और यहां पर पूरी तरह से सुरक्षित पैराग्लाइडिंग करवाई है और पैराग्लाइडिंग में बहुत अच्छा 360 डिग्री व्यू नजर आया है।
हमीरपुर एनआईटी के प्रोफेसर डॉक्टर निखिल भारद्वाज ने कहा कि दोस्तों के साथ कुल्लू घूमने के लिए आए थे और यहां पर जो कुल्लू में पैराग्लाइडिंग साइट है पैराग्लाइडिंग करने का आनंद आया है उन्होंने कहा कि बहुत अच्छा एक्सपीरियंस रहा है और पैराग्लाइडिंग में बहुत अच्छे पायलट है जो सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हैं और कुल्लू शहर के बीच पैराग्लाइडिंग करना व्यास नदी के दोनों तरफ जो घाटी दिखती है बहुत अच्छा नजर आता है।
पैराग्लाइडिंग ऑपरेटर पवन शर्मा ने कहा कि पिछले 10 दिनों से कुल्लू मनाली में पेट को की संख्या में इजाफा हुआ है उन्होंने कहा कि देशभर से पर्यटक कुल्लू मनाली में घूमने फिरने के लिए पहुंच रहा है और यहां पर एडवेंचर स्पोर्ट्स पैराग्लाइडिंग रिवर राफ्टिंग का आनंद उठा रहा है । उन्होंने कहा कि समर सीजन पूरे पिक लेवल पर चल रहा है जहां पर पर्यटन कारोबार से जुड़े हुए लोगों के व्यवसाय को भी फायदा मिल रहा है उन्होंने कहा कि एडवेंचर स्पोर्ट्स में पैराग्लाइडिंग और रिवर राफ्टिंग के लिए बड़ी संख्या में लोग घूमने फिरने का आनंद उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समर वेकेशन इस बार लंबा चलेगा जिसके चलते जून महीने में कारोबार बहुत अच्छा होगा।



