ऐतिहासिक ढालपुर में 29 मई को प्रियंका गांधी की विशाल जनसभा में 20 हजार से अधिक लोग करेंगे शिरकत-सुंदर सिंह ठाकुर
कहा- त्रासदी में प्रियंका गांधी ने मंडी संसदीय लोगों के दुःख दर्द को समझा

न्यूज मिशन
कुल्लू
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि 29 में बुधवार को ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा में मंडी संसदीय क्षेत्र के 20000 से अधिक लोग शिरकत करेंगे उन्होंने कहा कि जनसभा को लेकर तमाम तैयारियां पूरी की जा रही है ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में लोगों के बैठने की उचित व्यवस्था की जा रही है उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को मंडी पार्लियामेंट मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष त्रासदी में प्रियंका गांधी ने कुल्लू मनाली के प्रभावित जनता के बीच जाकर उनके दुख दर्द को समझा था उन्होंने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्कू को लोगों के सुविधा के लिए निर्देश दिए थे उन्होंने कहा कि ऐसे में प्रियंका गांधी ने हिमाचल के शिमला में अपना मकान बनाया है और हिमाचल से उनको लागब है उन्होंने कहा कैसे में हिमाचल प्रदेश कुल्लू मनाली पर्यटन मानचित्र पंडित जवाहरलाल नेहरू महत्वपूर्ण योगदान रहा है उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर किया है और पूरे प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भी इस देश की एकता अखंडता के लिए अपने प्राणों के आहुती दी है उन्होंने कहा कि ऐसे में देश की स्वतंत्रता के लिए जहां गांधी परिवार की अहम भूमिका रही है उन्होंने कहा कि इस आधुनिक भारत निर्माण में कांग्रेस पार्टी और गांधी पर परिवार का बड़ा योगदान रहा है उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी महिलाओं और युवाओं में खासी लोकप्रिय है ऐसे में 29 में को ऐतिहासिक धौलपुर मैदान से जनता को संबोधित करेंगी। उन्होंने कहा की देवभूमि कुल्लू में चुनाव अभियान का समापन बड़ी रैली के साथ होता है और ऐसे में 29 में को कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता को संबोधित करेंगी उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की रैली में 20 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है जिसके लिए ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में 11:00 बजे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी।



