भाजपा सोशल मीडिया विभाग मनाली मंडल की बैठक सम्पन
सोशल मीडिया विभाग शीघ्र मनाली मण्डल के 109 बूथ पर त्रिदेव बनाए जाएंगे
भाजपा सोशल मीडिया विभाग मनाली मंडल की बैठक सम्पन
कुल्लू
भाजपा सोशल मीडिया विभाग मनाली मंडल की बैठक कटराई मे मनाली मंडल के सोशल मीडिया संयोजक मंजीत सिंह गुलाटी की अध्यक्षता मे हुई।
बैठक में मनाली विधान सभा क्षेत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए बिषय पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक को सम्बोधित करते हुए संयोजक मंजीत गुलाटी ने बताया कि सोशल मीडिया विभाग शीघ्र मनाली मण्डल के 109 बूथ पर त्रिदेव बनाएगा।इस कार्य को शीघ्र व्यवहार में लाने के लिए बैठक में मनाली मण्डल के सभी ग्राम केन्द्रो के प्रभारी नियुक्त किये गए।बैठक में निर्णय लिया गया कि शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर द्वारा मनाली विधानसभा क्षेत्र में करवाए गए अथाह विकास को सोशल मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचाया जाएगा। मनजीत सिंह गुलाटी ने आगे बताया कि बैठक में केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा करवाए विकास कार्यों को भी आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए आगामी रणनीति बनाई गई।