फोरलेन प्रभावित विस्थापितों का मुद्दा भाजपा के घोषणा पत्र से गायब कांग्रेस ने घोषणा पत्र में डाला – दिनेश सेन
कहा-भाजपा सरकार में मंत्री रहे महेंद्र सिंह ठाकुर और गोविंद सिंह ठाकुर ने 5 साल समय किया नष्ट

कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह का चुनावों में खुलकर करेंगे समर्थन
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला फोरलेन संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिनेश सेन ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 2014 से लेकर फोरलेन प्रभावित विस्थापित भू अधिग्रहण बिल कानून 2013 के तहत 4 गुणा मुआवजा के लिए संघर्ष कर रहे हैं उन्होंने कहा कि 2017 में पूर्व की भाजपा सरकार ने फोरलेन प्रभावितों और विस्थापितों की समस्या को समाधान का आश्वासन दिया था उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल भाजपा सरकार में पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर और गोविंद सिंह ठाकुर उसे कमेटी के अध्यक्ष थे उन्होंने कहा कि ऐसे में 5 साल सरकार ने बर्बाद किया और 2014 के घोषणा पत्र में भाजपा और कांग्रेस ने फाेरलेन प्रभावितों के मुद्दों के समाधान का आश्वासन दिया था उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों को थोड़ा ही समय रह गया है ऐसे में अब राजनीतिक दल फोरलेन संघर्ष समिति से संपर्क साथ रहे हैं उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के राजनीतिज्ञ फोरलेन प्रभावितों के साथ बैठक की है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के 5 साल में फोरलेन प्रभावितों के मुद्दों का समाधान नहीं हुआ अब ऐसे में मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कुल्लू जिला में हर चुनावी जनसभा में फोरलेन प्रभावितों के मुद्दों के समाधान का आश्वाशन दिया है उन्होंने कहा कि ऐसे में विक्रमादित्य सिंह हिमाचल सरकार में लोक निर्माण मंत्री भी है ऐसे में फोरलेन संघर्ष समिति ने यह निर्णय किया है कि इस लोकसभा चुनाव में फोरलेन संघर्ष समिति खुलकर विक्रमादित्य सिंह का समर्थन करेंगे उन्होंने कहा कि ऐसे में चुनाव जीतने के बाद फोरलेन संघर्ष समिति के मुद्दे को लेकर विक्रमादित्य सिंह संसद में सरकार के सामने और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सामने बात रखेंगे।



