कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

बुद्धि सिंह ठाकुर  लगातार दूसरी बार बने  रैला ज़ोन

स्पष्टवादी स्वभाव, ईमानदार छबि व कर्तव्यनिष्ठा के चलते सौंपी जिम्मेदारी

बुद्धि सिंह ठाकुर  लगातार दूसरी बार बने  रैला ज़ोन कांग्रेस के अध्यक्ष

कुल्लू

सैंज घाटी के युवा चेहरा बुद्धि सिंह ठाकुर को लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से रैला ज़ोन कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष चुना गया है। बंजार कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दुष्यन्त ठाकुर की अध्यक्षता में वीरवार को सैंज में हुई पार्टी बैठक में उनका चयन हुआ है। बुद्धि सिंह ठाकुर सामाजिक कार्यकर्ता के साथ एक बरिष्ठ कलमकार भी है। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी के साथ अपनी लेखनी के माध्यम से घाटी के उथान में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है। वर्तमान में वे जिला कांग्रेस सेवादल में महासचिव पद पर कार्य करते हुए समाज सेवा के अलावा कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। स्पष्टवादी स्वभाव, ईमानदार छबि व कर्तव्यनिष्ठा के चलते उन्हें कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार ज़ोन अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। बुद्धि सिंह ठाकुर की ताजपोशी पर सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई सन्देशों का सिलसिला शुरू हो गया है। बधाई संदेशो पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नव नियुक्त अध्यक्ष का कहना है कि संगठन के कार्य को लेकर कांग्रेस पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है पूर्व की तरह उस पर खरा उतरने का प्रयास रहेगा। उन्होंने बंजार कांग्रेस के अध्यक्ष दुष्यन्त ठाकुर सहित तमाम शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कांग्रेस के बुथ स्तर के कार्यकर्ताओं का बीते कार्यकाल में सहयोग के लिए धन्यवाद ब्यक्त किया है।
बुद्धि सिंह ठाकुर की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के लिए जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष महेश शर्मा, बंजार कांग्रेस के उपाध्यक्ष गोविंद ठाकुर, जीत राम ठाकुर महासचिव हेम राज शर्मा, सदस्य पवन ठाकुर ,जिला कॉंग्रेस के सदस्य अमर ठाकुर, जिला सेवादल के सचिव सजय बजीर, सैंज बुथ के अध्यक्ष किशन सिंह सहित अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now