कुल्लू जिला में 6885 हेल्थ व फ्रंट लाईन वर्करों गंभीर बीमारी से ग्रासित लोगों को लगी प्रिकॉशन डोज-डाक्टर सुशील चंद्र शर्मा
जिलाभर में 18 बर्ष से अधिक के 3 लाख 34 हजार 528 लोगों को लगी वैक्सीन की दोनो डोज
कहा- 15 से 18 साल के 17050 छात्रों को कॉ-वैक्सीन की दूसरी डोज
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में कोरोना महामारी के बीच स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लोगों को सुरक्षित करने के लिए वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाया जा रहा है ऐसे में कुल्लू जिला में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा हेल्थ वर्करों, फ्रंट लाईन वर्करों व गंभीर बीमारी से ग्रासित 6885 लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाई है। इसके इलावा 15 से 18 बर्ष के 17050 छात्रों को कॉ-वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है। मुख्या चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डाक्टर सुशील चंद्र शर्मा ने कहाकि कुल्लू जिला में स्वास्थ्य विभाग की टीमें शहर व गांव गांव के दूर दराज के क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित करने के लिए वैक्सीन लगाई को पूरा किया जा रहा है ।उन्होंने कहाकि कुल्लू जिला में 3 लाख 24 हजार 528 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई गई है।उन्होने कहाकि कुल्लू जिला में 15 से 18 बर्ष के छात्रों को वैक्सीन की दूसरी डोज का तारगेट पूरा किया जा रहा है।उन्होंने कहाकि जिला5 में 17050 छात्रों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है और 1 दो दिनो के भीतर सभी 24 हजार छात्रों को वैक्सीन की दूसरी डोज का तारगेट पूरा किया जाएगा।उन्होंने कहाकि जिला में 6885 हेल्थ व फ्रंट लाईन वर्करों गंभीर बीमारी से ग्रासित लोगों को प्रिकॉशन डोज लगी कर सुरक्षित किया है।



