देश के विभाजन के लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार- गोविंद सिंह ठाकुर
कहा- मोहम्मद अली जिन्ना और पंडित जवाहरलाल नेहरू की महत्वाकांक्षा से देश के दो टुकड़े हुए

भाजपा समान नागरिक संहिता और नागरिकता संशोधन बिल लागू करने का लिया संकल्प
न्यूज मिशन
कुल्लू
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के विभाजन के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से जिम्मेदार है। जिस प्रकार उसे समय मोहम्मद अली जिन्ना और पंडित जवाहरलाल नेहरू की महत्वाकांक्षा के कारण देश के 2 टुकड़े हुए हैं और कांग्रेस के द्वारा कहीं ना कहीं इस दिशा में बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं उन्होंने कहा कि देश के नागरिक इस बात को समझा है कि देश नरेंद्र मोदी के हाथ में सुरक्षित है उन्होंने कहा कि भाजपा अपने देश की बात तो करते हैं लेकिन यह भी कहते हैं कि जो हिस्से कभी भारत से अलग हुए हैं आने वाले समय में अखंड भारत की बात भी करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की कोई गारंटी नहीं है उन्होंने रेखा की पिछले 60 वर्षों से कांग्रेस ने इस देश पर राज किया है अरुण 60 वर्षों में देश को विभाजन करने के लिए कई विषय रखे हैं और देश को विभाजन करने की दिशा में हमेशा प्रयास किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत बड़े जौहरी है और किसी व्यक्ति में कौन सी प्रतिभा है उसे व्यक्ति को किस दिशा में आगे बढ़ाना है वह भली प्रकार समझते हैं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दरवाजे खिड़कियां बंद करके नहीं और खुले आसमान की तरह सोचते हैं उन्होंने कहा कि कंगना रनौत में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में ऐसी बातें अच्छी होगी जिस कारण उन्हें पता है की मंडी लोकसभा क्षेत्र से कंगना रनौत जीतकर लोकसभा में जाएगी और हिमाचल प्रदेश और देश के मुद्दों पर उनका योगदान रहेगा।



