चरील में एक्टिंग करना और रियल लाइफ में राजनीतिक करना बड़ा अंतर-राजीव किमटा
कहा-कंगना रनौत को भाजपा नेताओं से लें इतिहास का ज्ञान

कहा-पंचायत राज में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण कांग्रेस की
कंगना रनौत बताए भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष कोई महिला रही
न्यूज मिशन
कुल्लू
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजीव किमटा ने भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कंगना रनौत को मंडी लोकसभा के इतिहास की जानकारी नहीं है उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को कंगना रनौत को ज्ञान देना चाहिए।उन्होंने कहा कि रानी अमृतकौर मंडी लोकसभा क्षेत्र से पहले सांसद कांग्रेस पार्टी से रही है और वह जवाहर लाल नेहरू कैबिनट में स्वास्थ्य मंत्री भी रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मंडी लोकसभा क्षेत्र से प्रतिभा सिंह को 3 बार सांसद चुनकर केंद्र भेजी है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को मान सम्मान दिया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा राज्यसभा विधानसभा और पंचायती राज में महिलाओं को प्रतिनिधित्व देकर महिला सशक्तिकरण किया है उन्होंने कहां की हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष रही सोनिया गांधी और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह है ऐसे में कंगन बताएं कि भाजपा में कौन महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष कोई नहीं रही है।उन्होंने कहाकि स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने महिलाओं को जो हकहकूक दिए है।उसी के चलते आज कंगना रनौत मंच पर खड़े होकर बोल रही है राईट टू स्वीच यह कांग्रेस पार्टी की देन हजै।उन्होंने कहाकि जब हिमाचल प्रदेश में त्रासदी हुई थी तब कंगना रनौत कहा थी और तक उनको समाज सेवा की याद क्यो नहीं आई ।उन्होंने कहाकि जब प्रदेश में त्रासदी आई थी उस बक्त हिमाचल के सेलििब्रिटी ने प्रदेश की मदद की है।उन्होंने कहाकि फिल्म स्टार की कनेक्विटी आम जनता के साथ नहीं होती ।उन्हो ने कहाकि रील की एक्टिंग और रियल लाईफ में पॉलिटिक्स करना में बड़ा अंतर है।उन्होंने कहाकि फिल्म स्टार अच्छा भाषण दे सकते है लेकिन लोगों की समस्या का समाधान करने में कई कठिन कार्य होता है।उन्हेंने कहाकि हिमाचल की जनता सब जानती है।



