डावे राम कुलवी के गीतों पर झूमे दर्शक
छात्र जागृति संगठन कोठी सारी ने वनाया अपना वार्षिक

न्यूज मिशन
कुल्लू
छात्र जागृति संगठन कोठी सारी ने अपना वार्षिक समारोह बड़े धूमधाम के साथ ऐतिहासिक लालचंद प्रार्थी कला केंद्र कुल्लू में मनाया।वहीं कार्यक्रम को शुभारंभ प्रदेश यूथ कांग्रेस महासचिव गौरव ने किया। अस अवसर पर जिला प्रवक्ता काग्रेस यूथ भूपेन्द्र काटिया व ओपी ठाकुर, व अशूंल मौजूद रहे। वहीं सम्मापन अवसर पर कोठी सारी के प्रधान हीरालाल वीडीसी सदस्य गणेश ठाकुर व चंदन समाज सेवी ने इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर कोठी सारी के अध्यक्ष भास्कर शर्मा ने मुख्य अतिथि को कुलवी टोपी मफलर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने एकल डांस, एकल गीत, समूह नृत्य, कुलवी नाटी, पंजाबी गिद्दा आदि कार्यक्रम की बेहतरीन प्रस्तुति देकर दर्शकों से खूब वाहावाहि लूटी वही इस अवसर पर लोक गायक डाबे राम कुलवी ने अपने मधुर आवाज से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और उन्हें झूमने पर भी विवश किया। जिसमें उन्होंने साजन निकलूं बेकार, ठाकरे लाडिये, सेउरा नींबू सीजन, तेरा से बांकी शोरी, तौ घाटी मेरी झुरिया, पोटू वालिए, व्हाइट व्हाइट फेस तेरा, आदि गीत गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया
वहीं मुख्य अतिथि गौरव ठाकुर ने कहा कि छात्रों को हर वर्ष इसी प्रकार से अपनी संस्कृति को बचाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छात्रों को किसी प्रकार की समस्याएं न हो उसके लिए हम हर समय तत्पर है। उन्होंने कहा कि युवा चीटा नाम के नशे में बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं उन्होंने कहा कि युवा नशे से दूर रहकर अपने आने वाले भविष्य की ओर देखें उन्होंने कहा कि नशे को रोकने के लिए पंचायत स्तर से कमेटी का गठन होना चाहिए ताकि इस नशे जैसी बीमारी पर लगाम लगाई जा सके और युवा को इस नशे से बचाया जा सके।



