कारोबारबड़ी खबरशिमलाहिमाचल प्रदेश

5 राज्यों के कृषि वैज्ञानिकों ने जाने प्राकृतिक खेती के गुर

न्यूज मिशन
शिमला
प्रदेश में हो रही प्राकृतिक खेती को देखने के लिए दूसरे राज्यों से किसान बागवानों के साथ-साथ कृषि वैज्ञानिक भी हिमाचल की ओर रूख कर रहे हैं। राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंध संस्थान (मेनेज) हैदराबाद द्वारा राज्य कृषि प्रबंधन एंव प्रसार प्रशिक्षण संस्थान (समेति) मशोबरा द्वारा कृषि वैज्ञानिकों के लिए 5 दिवसिय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। 11 से 15 मार्च एंव 18 से 22 मार्च 2024 तक आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू एडं कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और राजास्थान के कृषि वैज्ञानिकों व कृषि और उद्यान विभाग के अधिकारीयों नें भाग लिया। समेति मशोबरा की उप प्रधानाचार्य डॉ सुनिता ठाकुर ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान देश भर में ख्याति प्राप्त कृषि व बागवानी विशेषज्ञों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि इन कृषि विशेषज्ञों को हिमाचल प्रदेश की कृषि व बागवानी के बारे में विस्तार से जानकारी देने के साथ प्राकृतिक खेती के मॉडल फार्म में भी भ्रमण करवाया गया।
समेति मशोबरा में प्रशिक्षण अधिकारी डॉ पुनित डोगरा ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रदेश में अपनाई गई प्राकृतिक खेती के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई तथा इसके बारे में प्रशिक्षण भी दिया गया। उन्होंने बताया कि दूसरे राज्यों से आए प्रतिभागियों को गांव मलोगरी, पंचायत नालहट्टी, विकास खण्ड टुटू जिला शिमला के किसान हेम राज शर्मा व हरी राम के खेतों का भ्रमण करवाया गया। इस दौरान कृषि विशेषज्ञों ने किसानों से प्राकृतिक खेती बारे में जानकारी लेने के साथ प्राकृतिक खेती विधि में उनके अनुभवों के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now