कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव में बेरोजगार, महंगाई के साथ-साथ त्रासदी में केंद्र सरकार से हिमाचल को राहत पैकेज न् मिलने रहेंगे बड़े मुद्दे-सुंदर सिंह ठाकुर

कहा- भाजपा सरकार ने व्यास नदी की चैनलाइजेशन योजना का 1500 करोड़ रुपये की गंगा नदी की सफाई के लिए किया डायवर्ड

10 सालों में देश मे सबसे ज्यादा बेरोजगारी की दर करोड़ों युवा बेरोजगार
न्यूज मिशन
कुल्लू
मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा की लोकसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी तैयार है उन्होंने कहा कि जैसे ही चुनाव आयोग के द्वारा चुनाव आचार संहिता लागू होगी वैसे ही कांग्रेस पार्टी के द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र से प्रतिभा सिंह कांग्रेस पार्टी की सशक्त उम्मीदवार है। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में बेरोजगारी महंगाई के साथ-साथ त्रासदी में केंद्र सरकार से हिमाचल को राहत पैकेज नहीं मिला है उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में इन सब मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी बीजेपी को घेरेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे में केंद्र की तरफ से हिमाचल के साथ जो सौतेला व्यवहार किया गया है उसे हिमाचल में जहां 12000 करोड रुपए का नुकसान हुआ है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से हिमाचल की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से जहां उत्तराखंड और राजस्थान के पूछ और साउथ के राज्यों को राहत राशि दे सकती है तो हिमाचल प्रदेश को भी राहत पैकेज दे सकते थे लेकिन ऐसे में हिमाचल के साथ केंद्र सरकार का निराशा जनक रवैया रहा है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अग्नि वीर योजना को लागू कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है उन्होंने कहा कि देश में महंगाई जिस प्रकार बड़ी है और आम लोगों को दो वक्त की रोटी के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी देश में हुई है उन्होंने कहा कि व्यास नदी के टट्टे कारण के लिए पूर्व की यूपीएस सरकार के समय में 1500 करोड़ रुपए योजना काराशि गंगा नदी की सफाई के लिए डायवर्ड किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस बात को भली भांति समझती है ऐसे में आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now